Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: शादी में नाचने के मामूली विवाद में युवक की कार से कुचलकर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: नगर के अहिरान मोहल्ला के इंजीनियर की दोस्त की शादी में नाचते हुए हाथ लगने पर दूल्हे के रिश्तेदार ने मारपीट करने के बाद कार से कुचलकर हत्या कर दी। घटना में इंजीनियर का साथी भी घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी अपने परिजनों को लेकर फरार हो गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

नगर के अहिरान मोहल्ला निवासी वीरपाल का 29 वर्षीय बड़ा बेटा मोहित नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। सोमवार रात में मोहित मोहल्ले निवासी दोस्त विशाल की शादी में शामिल होने पाठशाला रोड स्थित फार्म हाउस में गया था। मिली जानकारी के मुताबिक चढ़त में अन्य लोगों के साथ मोहित भी नाच रहा था। नाचते हुए मोहित का हाथ दूल्हे के रिश्तेदार को लग गया। आरोपी ने मोहित से मारपीट की। मोहित व उसके साथ ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर मोहित को खींचकर बिजलीघर के सामने ले गए। वहाँ आरोपी ने मोहित से खूब मारपीट की। इतना ही नहीं लोगों ने बीच बचाव कराया तो मुख्य आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। दूल्हे के परिजनों ने दोनों पक्ष को अलग अलग कर दिया। दशहत में मोहित अपने साथियों को बुलाकर कार में बैठ घर जाने लगा।

आरोप है कि तभी आरोपी ने अपनी ब्रेजा कार से उसे कार में टक्कर मारी। इस पर मोहित व अन्य कार सवार बाहर निकलते तो आरोपी कार वापस लेकर आया। यहां मोहित व लक्की को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से मोहित व लक्की दोनों लहूलुहान होकर गिर गए। आरोपी ने कार से कई बार मार्ग पर पड़े मोहित को कुचल दिया। साथी मोहित को आनन फानन में इलाज को जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वही लक्की की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद का कहना है की मृतक के परिजनों को तहरीर के आधार कार्रवाई की जायेगी।आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img