Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, घायल अवस्था में भेजा अस्पताल

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: थाना मंसूरपुर पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान लूट की कई घटनाओं में वांछित तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों लुटेरे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से लूट में प्रयुक्त वैगनआर कार समेत नकदी, मोबाइल फोन, पीली धातु की चेन, अवैध असलहे और दर्जनों फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

गिरफ्तार लुटेरों की पहचान राजेश पुत्र रामकिशोर, अभि कुमार पुत्र रामकुमार, व साहिल पुत्र इशाक तीनों निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उक्त लुटेरे बीते कुछ समय से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें घेराबंदी कर रोका, जिस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों लुटेरे घायल हो गए।

यह सामान हुआ बरामद:

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17,900 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक पीली धातु की चेन, 13 आधार कार्ड, चार पैन कार्ड, कई एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, अवैध असलहे व कारतूस, तथा लूट की घटनाओं में प्रयुक्त एक वैगनआर कार बरामद की है।

सीओ खतौली ने दी जानकारी

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी खतौली श्री रामआशीष यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लूट व फर्जी दस्तावेजों के प्रयोग के कई मामले पहले से दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से कई घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img