Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Ghulam Nabi Azad: खाड़ी देशों के दौरे पर गए गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ी, कुवैत में अस्पताल में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: ‘Opration Sindoor’ के बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब करने के उद्देश्य से भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में खाड़ी देशों के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें कुवैत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बैजयंत पांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जानकारी देते हुए बताया,“हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के आधे रास्ते में गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। कुछ आवश्यक परीक्षण और चिकित्सा प्रक्रियाएं की जा रही हैं।”

बैठकों में निभाई अहम भूमिका

बैजयंत पांडा ने आगे कहा कि बहरीन और कुवैत में हुई बैठकों में आजाद का योगदान बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने बताया कि आजाद खुद को बिस्तर पर पड़ा देखकर निराश महसूस कर रहे हैं, क्योंकि वे इस मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की ओर से यह रणनीतिक कोशिश की जा रही है कि खाड़ी देशों में पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी सूचनाओं और कश्मीर पर दुष्प्रचार को उजागर किया जाए। इस अभियान में भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है ताकि यह संदेश दिया जा सके कि यह केवल सरकारी नहीं, बल्कि राष्ट्रहित से जुड़ा साझा प्रयास है।

अस्पताल से लगातार संपर्क

मिली जानकारी के अनुसार, गुलाम नबी आजाद की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है और भारतीय दूतावास भी उनके उपचार और देखभाल में जुटा हुआ है। उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ, प्रतिनिधिमंडल अपना कार्यक्रम जारी रखे हुए है और मिशन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img