Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

Dipika Kakkar: 11 दिनों बाद दीपिका कक्कड़ को अस्पताल से मिली छुट्टी, शोएब इब्राहिम ने दी राहत भरी खबर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़ बीते कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। पिछले महीने उन्हें स्टेज 2 लीवर कैंसर का पता चला, जिसके बाद उन्हें तुरंत सर्जरी करानी पड़ी। यह सर्जरी करीब 14 घंटे लंबी चली थी। अब इस मुश्किल घड़ी के बाद एक राहत की खबर सामने आई है। दीपिका के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के ज़रिए बताया कि कई दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर्स ने दीपिका को डिस्चार्ज कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं।

11 दिनों बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया कि अब दीपिका कक्कड़ ठीक हैं, वो घर आ गईं हैं। उन्होंने कहा, ’11 दिन बाद उन्हें छुट्टी मिल गई हैं। पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद मुश्किल रहे हैं, लेकिन लोगों की दुआओं और समर्थन के लिए आभारी हूं। यह तो एक पड़ाव था, अभी बहुत कुछ बाकी है। डॉक्टरों की सलाह को हम सभी मान रहे हैं, जिस कारण दीपिका भी ठीक हो रही हैं।’

सब कुछ ठीक है लेकिन जांच के लिए फिर जाना पड़ेगा

आगे उन्होंने कहा, ‘सब कुछ ठीक है, लेकिन हमें फॉलो-अप के लिए बार-बार हॉस्पिटल जाना होगा, क्योंकि ट्यूमर घातक था। इसलिए उस पर नजर रखनी होगी। डॉक्टरों ने हमें एक हफ्ते में वापस आने के लिए कहा है। उसके बाद, वे तय करेंगे कि आगे क्या उपचार की जरूरत है। आगे शोएब ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि वो जल्दी व्लॉग लेकर आते, लेकिन अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों के सम्मान में इसे स्थगित कर दिया। वीडियो में, उन्होंने और दीपिका ने दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद के कैंसर की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के बाद जब वो जांच के लिए अस्पताल गईं तो डॉक्टरों को लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर मिला, जो स्टेज 2 का कैंसर निकला। इस खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: अमेरिका-ईरान टकराव टला, भारतीय शेयर बाजार में तेजी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने...

Sunil Shetty: केएल राहुल की धमाकेदार पारी पर खुश हुए सुनील शेट्टी, दामाद पर जताया गर्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Latest News: गृह मंत्रालय के I4C में नौकरी का मौका, मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत सरकार के गृह मंत्रालय...

Lifestyle News: गलत लाइफस्टाइल से कमजोर हो सकते हैं एग्स, समय रहते बरतें सावधानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी...
spot_imgspot_img