Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत से पहले का आखिरी मैसेज आया था मेरे पास, दोस्त आलोक पांडे ने साझा की भावुक कहानी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सुशांत सिंह राजपूत की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर जहां देशभर में उनके फैंस और परिवारजन उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं उनके बेहद करीबी दोस्त और अभिनेता आलोक पांडे भी इस दिन भावुक नजर आए। उन्होंने बातचीत के दौरान सुशांत से जुड़ी कई अनकही यादों को साझा किया। साथ ही य​ह भी बताया कि कैसे इस अभिनेता का जाना आज भी उन्हें अंदर तक झकझोर देता है।

सुसाइड कर लिया यकीन नही हुआ

आलोक पांडे ने बताया कि जिस दिन सुशांत की मृत्यु की खबर आई, वो अपने गांव में थे। उन्हें जैसे ही मैसेज मिला कि उनके दोस्त ने सुसाइड कर लिया है, उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है। जब न्यूज चैनल पर देखा तब यकीन हुआ और मैं सन्न रह गया।’ आलोक ने आगे बताया कि सुशांत बेहद पॉजिटिव, एनर्जेटिक और ज्ञान से भरे इंसान थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सुशांत जैसे इंसान के साथ ऐसा कुछ हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘वो जिंदगी को बहुत उत्साह से जीता था। उसकी बातों से ऐसा लगता था जैसे दुनिया में कोई भी सपना नामुमकिन नही।’

सुशांत के साथ क्या हुई आखिरी बातचीत

आलोक ने बताया कि उनकी आखिरी बातचीत सुशांत से इंस्टाग्राम पर हुई थी, जिसमें उन्होंने एक कविता भेजी थी। सुशांत ने उस पर लंबा जवाब भी दिया था और मिलने की बात कही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वो मुलाकात कभी नहीं हो पाई। आलोक ने ये भी शेयर किया कि फिल्म लखनऊ सेंट्रल के दौरान भी सुशांत ने उन्हें सपोर्ट किया था और उनके काम की सराहना की थी। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने उन्हें मैसेज कर अपनी फिल्म की सफलता की बधाई दी, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, ‘कमाल के एक्टर हो तुम’। वो बहुत हिम्मत बढ़ाने वाला इंसान था।’

कम हो गई थी बात

उन्होंने ये भी कहा कि छिछोरे फिल्म के बाद सुशांत से उनकी बात कम हो गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतना बड़ा झटका लग सकता है। उन्होंने कहा, ‘उसका जाना मेरे लिए शाहरुख, आमिर या सलमान के चले जाने जैसा था। वो मेरे लिए एक सुपरस्टार था, और उसका जुड़ाव मेरे लिए बहुत खास था।’ इस भावुक बातचीत में आलोक ने सुशांत को सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर याद किया, जो दूसरों की भावनाओं की कद्र करता था और हमेशा पॉजिटिविटी फैलाने में विश्वास रखता था।

बता दें कि, आज ही के दिन साल 2020 में इंडस्ट्री ने अपना होनहार सितारा खो दिया था। इसके बाद सालों तक केस चला, लेकिन इसी साल सीबीआई, एनआईए और तमाम एजेंसियों को सुशांत के साथ किसी भी साजिश का कोई सबूत नहीं मिला और इसी साल क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर केस को बंद कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img