Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Meerut News: पांच करोड़ से बनेंगी महानगर की छोटी सड़कें, नगरायुक्त ने चीफ इंजीनियर को दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश


जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर की क्षतिग्रस्त छोटी सड़कें शीघ्र सुधारी जाएंगी। नगर निगम ने करीब पांच करोड़ रुपये से सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना बनाई है। इसके तहत अधिकांश सड़कों का निर्माण सीमेंटेड किया जाएगा। नगरायुक्त ने नगर निगम के निर्माण विभाग के इंजीनियरों को सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

महानगर में अधिकांश गली मोहल्लों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़कों में गड्ढों की भरमार है। मुख्य मार्गांे में दिल्ली रोड पर अनेक स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। गढ़ रोड पर हापुड़ अड्डा चौराहा से गांधी आश्रम तिराहे तक, तेजगढ़ी चौराहे से राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज तक, मेट्रो प्लाजा तिराहा से भूमिया का पुल तक सड़क पर गड्ढों की भरमार है। सेठों वाली गली, ईश्वरपुरी की सभी गलियों की हालत बद से बदतर है। देहली गेट चौराहे से प्याऊ चौपले तक, जैननगर, आनंदपुरी, ईदगाह चौराहा से जैन नगर मोड़ तक, पूर्वा महावीर से मकबरा डिग्गी तक, बेगमबाग की तीनों मेन गलियों, भूमिया के पुल से तारापुरी तक, लिसाड़ी गेट चौराहा से पुराना कमेला तक, पुराना कमेला की पुलिया से ढवाईनगर के एंड तक रोड जर्जर है।

तिरंगा गेट से जैदी फार्म मोड़ तक, ट्यूबवेल तिराहा से गौतमपुरी के मोड़ तक, बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी से जत्तीवाड़ा मोड़ तक, जत्तीवाड़ा मोड़ से खैरनगर के अंदर वाला चौराहे तक, बच्चा पार्क से थापरनगर गली नंबर-सात तक, इस्लामाबाद में गोला कुंआ चौराहा से कांच के पुल तक, सराय लाल दास रोड, सराय बहलीम, पोदीवाड़ा, रामनगर, श्यामनगर, फतेह उल्लाहपुर रोड, लक्खीपुरा, हुमायूंनगर आदि क्षेत्रों की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। यहां लोगों का चलना दूभर है। गड्ढों की वजह से अक्सर दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उक्त क्षेत्र के लोगों द्वारा काफी समय से सड़क निर्माण के लिए नगर निगम में गुहार की जा रही है। इसके अलावा उक्त क्षेत्र के पार्षद भी नगर निगम की बोर्ड और कार्यकारिणी की बैठक में सड़कों के निर्माण की मांग कर चुके। नगर निगम के पास कई करोड़ रुपये निर्माण कार्याें की मद में है।

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने गत दिनों निर्माण की मद के पैसे से महानगर की सड़कों का निर्माण कराने के आदेश दिया। नगर निगम में आजकल निर्माण विभाग के इंजीनियर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने में जुटे हैं। इसी माह उक्त कार्यांे के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। नगरायुक्त ने निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर पीके सिंह सड़क निर्माण के लिए प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करके टेंडर जारी करने के आदेश दिए।

शीघ्र सड़कों का होगा निर्माण

नगरायुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि महानगर में बड़ी संख्या में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, इनमें कुछ सड़कों का निर्माण चल रहा है। अधिकांश छोटी-छोटी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। छोटे सड़क निर्माण के लिए उन्होंने इसी माह टेंडर जारी करने के आदेश निर्माण विभाग को दिए हैं। शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img