Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में प्लेसमेंट-डे 21 जून को, मेले में युवाओं को मिलेगे रोजगार के अवसर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत यूपी शासन के निर्देशानुसार सहारनपुर के नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रत्येक माह की 21 तारीख को एक रोजगार (प्लेसमेंट-डे) मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।मेले के माध्यम से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट-डे के अवसर पर रोजगार प्राप्त हो सकें। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में (प्लेसमेंट-डे) रोजगार दिवस 21 जून 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दिल्ली रोड में आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें अशोक लीलैंड पंतनगर रूद्रपुर उत्तराखण्ड, डिस्टिल एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी प्रा.लि. सिडकुल हरिद्वार प्रतिभाग कर रही है। मेले में तकनीकी गैर तकनीकी पदों पर अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के द्वारा चयन किया जायेगा। ऐसे अभ्यार्थी जो आईटीआई, डिप्लोमा एवं हाईस्कूल, इण्टर पास हो, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो वह 21 जून 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय के 3ः00 बजे तक अपना बायो डाटा एवं शैक्षित प्रमाण-पत्र के साथ टीसीपी सेल/कक्ष में उपस्थित होकर, प्लेसमेंट-डे के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img