Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Meerut News: आगामी चार दिन बारिश से रहेगी राहत, प्रदूषण में भी आ रही गिरावट

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक हल्की से माध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बारिश तेज हो रही है और मानसून यूपी में घुसने के लिए तैयार है। इससे पहले मेरठ समेत आसपास में भी चार दिन तक हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। सुबह से जहां मौसम गर्म रहा शाम होते ही बारिश ने फिर राहत दी है।

बुधवार को भी मौसम गर्म रहा, दिन में हवा की रफ्तार कम रही और उमस के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाया। सुबह से लेकर शाम तक मौसम गर्म बना हुआ था। उमस के चलते गर्मी परेशान कर रही थी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 80 व न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई। मेरठ का एक्यूआई 69, बागपत का 64, गाजियाबाद का 100, मुजफ्फरनगर का 59, गंगानगर का 85, जयभीमनगर का 80, पल्लवपुरम का 41 दर्ज किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि शाम के समय आसमान पर आए बादलों के बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं तापमान को भी कम कर दिया। अभी चार दिन तक वेस्ट यूपी में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश 30 मिमी से ज्यादा भी हो सकती है। बारिश के साथ गरज और चमक व तेज हवा भी चलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img