- नजीबाबाद से बिजनौर आ रही थी बस, गांव पेद्दा के पास हुआ हादसा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: दिल्ली-पौड़ी हाइवे पर बाइक में टक्कर लगने के एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत बस में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं कोतवाली देहात में ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर पिता पुत्र घायल हो गए।
रोडवेज की एक बस शानिवार की शाम शाम नजीबाबाद से बिजनौर आ तेज गति से आ रही थी। बस में करीब 40 यात्री थे। गांव पेद्दा के पास बस सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
पेड़ से जोरदार टक्कर के बाद बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण के साथ पेद्दा पुलिस चौकी इंचार्ज अभिलाष भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस और अन्य वाहनों से अस्पताल भिजवाया।

हादसे में बाइक सवार टिंकू निवासी गांव स्वाहेड़ी और उसका रिश्तेदार सोनू घायल हो गए। दोनों खेत पर काम कर बाइक से स्वाहेड़ी जा रहे थे। टिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वहीं बस में सवार घायलों में नजीबाबाद क्षेत्र के गांव शेखपुर गढ़ी निवासी रविदत्त, गांव मुनीरगंज निवासी तोहीद, गांव चंदपुरी निवासी जावेद, नूरपुर थाना क्षेत्र के रविदासनगर निवासी संजय कुमार और चांदपुर रामस्वरुप समेत 15 यात्री घायल हुए है। वहीं कुछ घायल स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराकर चले गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पेदा चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव मसूरी निवासी कौशल पुत्र पूरन सिंह शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली पर भट्टे से ईट लेकर आ रहा था। गांव महेश्वरी जट के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर चालक कौशल व उसके पिता पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को बिजनौर अस्पताल पहुंचाया।

