- 27 से 29 दिसंबर तक झांसी में प्रतियोगिता
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: झांसी में आगामी 27 दिसंबर से होने जा रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल स्पर्धा के जूनियर वर्ग के लिए बालक वर्ग की टीम प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गई है।
झांसी के मऊ रानीपुर में 27 से 29 दिसंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल जूनियर स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए जनपद शामली की टीम को भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इससे पूर्व ऊन ब्लॉक क्षेत्र के गांव गागोर में गत 24 दिसंबर को हुए ट्रायल के जरिए किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, प्रवीण गागोर, दिनेश तोमर, विनीत निर्वाल, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
पीएम के ‘मन की बात’ आज
भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के समस्त मंडलों में अलग-अलग मन की बात कार्यक्रम का आयोजन होगा।
जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र मादलपुर, आशीष वर्मा, तेजस्वी, रोहित विश्वकर्मा, विनीत मलिक, रवि चौहान, सुशील मोदी, सचिन चौहान, मनीष भटनागर उपस्थित रहे।

