- शाम पांच बजे से रात्रि दस बजे जनजागरूकता अभियान
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में गांव-गांव जाकर घेरा डालो, डेरा डालो अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही, उनकी समस्याएं सुनकर उनके समाधान कराने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार की देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द में चौपाल ग्रामीणों की चौपाल लगाई। इस दौरान सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राशिद पहलवान और सचिन राणा ने सपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।
उन्होंने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा नए कृषि कानून की सच्चाई से भी ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों को बर्बाद करने का आरोप के आरोप लगाए।
इस अवसर पर इंदु हसन, चौधरी सलामुद्दीन, माजिद चौधरी, अमित चौधरी, मंगा चौधरी, हरपाल चौधरी, बेगराज, ऋषि पाल, बिट्टू प्रजापति, महेंद्र पंडित आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद में सपाईयों ने लगाई चौपाल
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा एमएलसी डा. राजपाल कश्यप के आदेश पर सपा पिछड़ा वर्ग सपा के जिलाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक, रविंद्र प्रधान जोगी के नेतृत्व में किसान आंदोलन के समर्थन एवं गांव-गांव घेरा डालों के कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार की शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक घर-घर और चौपालों पर जाकर किसान आंदोलन की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया।
साथ ही, किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए समझाया। अब्दुल गफ्फार मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन के लिए कुर्बानी देने के लिए भी तैयार हैं। सरकार की गलत नीतियों को किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर परजाबिर राव, नबाब, वाजिद कुरैशी, संजय सैनी, संजय, भूपेंद्र सैनी, अमरीश कश्यप, अरूण कोरी, करन सैनी, रामकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।

