Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Meerut News: महिला ने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी निगला, बेटी की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पति को आए दिन कार्य करने के लिए कह-कहकर थक चुकी एक महिला ने बुधवार को पति से विवाद के बाद गांव जाटौली में अपने घर पर पानी में घोलकर सल्फास पी लिया। साथ ही, दो साल के मासूम बेटे और पांच साल की बेटी को भी पिला दिया। महिला के पानी में सल्फास पीने पर तीनों की हालत तुरंत बिगड़ गई। इस पर महिला और बच्चों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव शोभापुर निवासी आबिद की शादी आठ साल पहले गांव जाटौली में राशिदा के साथ हुई थी। शादी के बाद आबिद ससुराल में आकर रहने लगा था। शादी के बाद उनको दो बच्चे बेटी जायरा (5) तथा बेटा जैद (2) पैदा हुए। पहले आबिद जहां फल सब्जी बेचता था, वहीं काफी समय से वह कुछ नहीं कर रहा था। इसको लेकर पारिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर राशिदा आए दिन आबिद को कार्य करने के लिए कहती, लेकिन आबिद उसकी बात को अनसुना कर देता। साथ ही, वह धीरे-धीरे शराब पीने का आदी हो गया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई। बुधवार की शाम करीब पांच बजे राशिदा ने एक बार फिर बच्चों की परवरिश का हवाला देते हुए आबिद को कार्य करने के लिए कहा। उस समय आबिद शराब के नशे में था। इस पर उसने राशिदा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। फिर, घर से बाहर निकल गया।

आबिद के घर से बाहर जाने के कुछ ही देर बाद राशिद ने पहले से ही घर में लाया रखा सल्फास निकाला और उसे पानी में घोलकर पहले स्वयं पिया और उसके बाद जैद व जायरा को पिला दिया। सल्फास घुला पानी पीते ही तीनों की हालत बिगड़ गई। राशिद व जायरा उल्टियां करते हुए घर से बाहर निकलीं। इसी बीच सल्फास की बदबू दूर तक चली गई। साथ ही, मुंह से झाग निकल रहे थे जिस पर वहां भीड़ जमा हो गई। परिजन तथा अन्य पड़ोसी तीनों को अस्पताल ले गए। बच्चों को लक्ष्य तथा राशिदा को कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर कंकरखेड़ा थाना प्रभारी तथा मजिस्ट्रेट कैलाशी हॉस्पिटल पहुंचें। मजिस्ट्रेट ने राशिदा के बयान दर्ज किए। दूसरी ओर, उपचार के दौरान लक्ष्य हॉस्पिटल में जायरा की मृत्यु हो गई जबकि जैद तथा राशिदा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने जायरा का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दंपति में आए दिन होती थी कलह

गांव जटौली में पड़ोसियों ने बताया कि राशिदा आए दिन अपने पति आबिद को कार्य करने की नसीहत देती थी। वह कहती थी कि बच्चे कल बड़े होंगे तो उनकी परवरिश कैसे होगी? इस पर आबिद पत्नी की बात को अनसुना कर देता था। इतना ही नहीं, वह पहले जहां फल सब्जी की ठेली लगाता था, वहीं बाद में उसने कार्य करना बंद कर दिया था। साथ ही, शराब पीने लगा था। इससे परिवार में कलह पहले से अधिक बढ़ गई थी। अगर राशिद नसीहत देती थी तो आबिद मारपीट भी करने लगता था। इससे परिवार में कलह काफी बढ़ गई थी। बुधवार को कार्य करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। जिस पर राशिदा ने सल्फास पानी में घोलकर पहले स्वयं पिया और उसके बाद बच्चों को भी पिला दिया।

फोन पर तीन तलाक मिलने के बाद विवाहिता ने निगला जहर, गंभीर

पति द्वारा पत्नी को फोन पर तीन तलाक दिए जाने के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी अमरीन की शादी दस साल पहले ब्रह्मपुरी निवासी आस मोहम्मद के साथ हुई थी। दपंति से पिछले कई माह से विवाद चला आ रहा था जिस पर अमरीन अपने मायके आ गई थ्की। बताया कि बुधवार की देर शाम आस मोहम्मद को फोन कॉल कर अमरीन को तीन तलाक दे दिया। इससे अमरीन बुरी तरह घबरा गई और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अमरीन की बहन शाईस्ता ने पुलिस को सूचना दी। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किए। थाने पर शाईस्ता ने जीजा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फोन पर तीन तलाक के बाद महिला के जहर खाने का मामला सामने आया है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img