Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Meerut News: गढ़ रोड पर कांवड़ियों के लिए कांटों भरी राह, गढ़ रोड से गुजरेंगे लाखों शिवभक्त, न पुलिया निर्माण पूरा किया, न भरे गए गड्ढे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब चंद दिन शेष हैं, कुछ शिवभक्त को अभी से हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने लगे हैं। ऐसे में भी गढ़ रोड पर मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल गांधी आश्रम चौराहे से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक स्मार्ट रोड यानी ग्रीन रोड के निर्माण में तेजी नहीं आई। नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता और ठेकेदार की लापरवाही के चलते गढ़ रोड पर कांवड़ियों को कांटेभरी राह से गुजरना पड़ेगा। डीएम डॉ. वीके सिंह के सख्त आदेश के बावजूद गढ़ रोड पर न तो पुलिया का निर्माण पूरा हो पाया और न ही सड़क के गड्ढे भरे पड़े। सड़क पर पड़ा मलबा कांवड़ियों के लिए मुसीबत का सबब बनेगा। इस रोड पर हापुड़ अड्डा चौराहा से गांधी आश्रम चौराहा और तेजगढ़ी चौराहा से काली नदी के पुल तक गडढों की भरमार है। इन गड्ढों को भी भरने का कार्य शुरू नहीं किया गया। ऐसे में कांवड़ियों का बवाल होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम में प्रदेश की पहली मेरठ नगर निगम की गांधी आश्रम चौराहे से तेजगढ़ी चौराहे की सड़क को शामिल किया गया था। इस सड़क निर्माण के लिए शासन से लगभग 47 करोड़ स्वीकृत हुए। इस सड़क के चौड़ीकरण के साथ रोड से सभी बिजली का खंभा और ट्रांसफार्मर को हटाया जाएगा, यानी सड़क पर न तो खंभा नजर आएगा और न ही कोई ट्रांसफार्मर। ट्रांसफार्मरों को सड़क से हटाकर गलियों व अन्य रास्ता पर शिफ्ट किया जाएगा। नाले दिखाई नहीं देंगे, उन्हें पाट दिया जाएगा। बिजली के तारों के साथ साथ टेलीफोन या अन्य किसी भी तरह के तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे।

पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। डिवाइडरों का चौड़ीकरण करके उनमें पौधे लगाए जाएंगे, ताकि सड़क सुंदर नजर आए। सड़क से कुछ पेड़ों को भी हटाया जाएगा। इस सड़क निर्माण का शुभारंभ 11 सितंबर को प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर के हाथों किया गया था। सड़क निर्माण का ठेका जीत कंट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। ठेकेदार द्वारा बेहद धीमी गति से निर्माण कार्य किया जा रहा। अभी तक सिर्फ नाला निर्माण किया गया, जबकि नाले को पाटने का कार्य भी पूरी नहीं किया गया। दुकानों और गलियों के आगे मलबा पड़ा है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। सड़क में गड्ढों की भरमार है। मंगलपांडे नगर की पुलिया का निर्माण भी अभी तक पूरा नहीं हुआ। इस पुलिया के रैम्प का निर्माण भी नहीं हुआ।

कांवड़ियों के मार्ग के गड्ढों को भरवाएंगे

नगर निगम के निर्माण अनुभाग के चीफ इंजीनियर पीके सिंह कुशवाहा का कहना है कि गांधी आश्रम से लेकर तेजगढ़ी चौराहे तक की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया का निर्माण भी अंतिम चरण में है। ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए गए। कांवड़ यात्रा शुरू होने तक पुलिया का निर्माण पूरा हो जाएगा। जहां से कांवड़ियों को गुजरना है, वहां गड्ढों को भरवाया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img