Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

संतुलित खानपान से बढ़ता है सौंदर्य

Sehat 1
संतुलित खानपान से बढ़ता है सौंदर्य 3

कृत्रिम एवं बनावटी सौंदर्य प्रसाधन क्रीम पाउडर आदि से मिला सौंदर्य अल्पकालिक एवं बनावटी होता है जबकि संतुलित खानपान से मिला सौंदर्य वास्तविक एवं टिकाऊ होता है। त्वचा से लेकर समस्त शरीरांगों पर हमारे खानपान की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। भोजन के माध्यम से हमारे शरीर के भीतर जो पहुंचता है वही शरीर पर झलकता है। शरीर के सभी अंगों की कार्यक्षमता इसी पर निर्भर है।

त्वचा पर पपड़ी बनना

त्वचा के शुष्क होने से उस पर से पपड़ी बनकर उतरना आरंभ हो जाता है। यह शरीर में लूरीन नामक अधातु तत्व की कमी को प्रकट करता है। इसकी कमी से त्वचा की चमक कम हो जाती है। भोजन को बार-बार गरम करने से उसमें मौजूद लूरीन तत्व नष्ट हो जाता है। ऐसी स्थिति में कच्ची सब्जियां खाएं और ताजे फलों का सेवन ज्यादा करें। पत्ता गोभी, घर का बना पनीर खाना चाहिए। इसमें लूरीन की पर्याप्त मात्र होती है। यह त्वचा की रंगत में सुधार लाता है। इसके अलावा भोजन को बार-बार गर्म करने से बचना चाहिए।

त्वचा चिपचिपी होना

प्राकृतिक सोडियम की कमी से त्वचा चिपचिपी हो जाती है। यह नमक के रूप में हमें खानपान से मिलता है। यह सोडियम समस्त खाद्य पदार्थों में मूल रूप से मौजूद होता है। बाजार में मिलने वाले नमक में भी सोडियम होता है। इसकी तुलना में खाद्य पदार्थों का सोडियम अर्थात् नमक अधिक लाभदायी होता है। इसी सोडियम की कमी से त्वचा चिपचिपी होती है। उसमें झुर्रियां जल्द आती हैं। खीरा एक ऐसी सब्जी/फल है जिसमें अत्यधिक सोडियम है। बिना छिलका उतारे खीरे के सेवन से शरीर में सोडियम की कमी दूर हो जाती है। इसके साथ ही साथ खीरा शरीर को ठंडा भी रखता है। शरीर में पानी पहुंचाता है। यह सर्वाधिक जलांश वाली सब्जी है। यह सलाद, रायता, सब रूप में उपयोगी है। यह पेट के रोगों को भी दुरूस्त करता है।

त्वचा पर ददोरा होना

शरीर में सिलोकोन नामक तत्व की कमी से त्वचा पर ददोरे निकलते हैं। अंकुरित दाल, जौ, टमाटर, पालक, अंजीर, स्ट्राबेरी आदि जैसे खाद्य पदार्थों में सिलोकोन तत्व उपस्थित हैं। इनका सेवन करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां त्वचा को फटने से बचाती हैं।

त्वचा की अन्य समस्याएं

त्वचा में कील, मुंहासे निकलना, झाई पड़ना, निस्तेज दिखना, विषैले तत्वों के शरीर में एकत्र होने एवं पानी की कमी से आरंभ होते हैं। ये विषैले तत्व टाक्सिंस के नाम से जाने जाते हैं। किडनी इन्हें शरीर से बाहर निकालती है। पानी की कमी से ये शरीर में जमा होकर अपना दुर्गुण दिखाते हैं। किडनी की कार्यक्षमता पानी पर निर्भर है। पर्याप्त पानी पीने, जलांश वाली सब्जी एवं फल के खाने से विषैले तत्व शरीर से बाहर निकलते हैं एवं त्वचा की समस्या दूर होती है।

janwani address 218
संतुलित खानपान से बढ़ता है सौंदर्य 4
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में लू का असर जारी, अगले तीन दिन येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: अमेरिका-ईरान टकराव टला, भारतीय शेयर बाजार में तेजी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने...
spot_imgspot_img