Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Maa X Review: ‘मां’ फिल्म पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा, किसी ने बताया भावुक तो किसी ने बताया कमजोर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हॉरर और इमोशनल ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। फिल्म एक मां की कहानी है, जो अपनी बेटी को अलौकिक शक्तियों और प्रेत बाधाओं से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। रिलीज के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में चलिए जानते है कि दर्शकों ने फिल्म को कैसी प्रतिक्रियाएं दी है।

नेटिजंस ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

फिल्म के रिलीज होते ही एक्स पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कुछ यूजर्स ‘मां’ को बहुत अच्छी फिल्म बता रहे हैं, तो कुछ इसे अजय देवगन की ‘शैतान’ से कम आंक रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसे मजाक बता रहे हैं। फिल्म को लेकर कोई 4 स्टार दे रहा है तो कोई 2। इन बातों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि इसे औसत फिल्म बताई जा रही है।

फिल्म की कहानी की बात करें

‘मां’ फिल्म में काजोल ने अंबिका का किरदार निभाया है। फिल्म में अंबिका अपने पति शुवांकर और बेटी श्वेता के साथ कोलकाता में रह रही है। पश्चिम बंगाल में चंद्रपुर नाम का एक गांव है, जहां शुवांकर अपने पिता के निधन के बाद जाता है। इसके बाद उसे राक्षसों द्वारा मार दिया जाता है। कुछ महीनों के बाद, पूर्वजों की हवेली को बेचने के लिए, अंबिका और श्वेता चंद्रपुर जाती हैं, लेकिन इसके बाद वहीं की दैत्य शक्तियां अंबिका की बेटी श्वेता के पीछे पड़ जाती हैं। इसके बाद मां अपनी बेटी का बचाने के लिए सारी हदें पार करती हैं। इसी आधार पर कहानी आगे बढ़ाया जाता है।

ये कलाकार है शामिल

‘मां’ फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित और कुमार मंगत पाठक द्वारा सह-निर्मित किया गया है। फिल्म में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्त, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सूर्यसिखा दास, यानी भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा सहायक भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img