Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

Kareena Kapoor: करीना कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 25 साल, ‘गीत’ से लेकर ‘पू’ तक निभाए ये किरदार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। साल 2000 में आज ही के दिन उनकी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ रिलीज हुई थी, जिसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही औसत रही हो, लेकिन इसके गानों और करीना के अभिनय ने दर्शकों का दिल जरूर जीता। अब, जब करीना इंडस्ट्री में अपने ढाई दशक पूरे कर चुकी हैं, तो इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं उनके पांच सबसे यादगार किरदारों पर।

गीत

बता दें कि, करीना कपूर के करियर का सबसे यादगार किरदार अगर कोई है तो वो है 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ में निभाया गया गीत का किरदार। इस फिल्म में आखिरी बार करीना और शाहिद एकसाथ रिलेशनशिप में होने के दौरान दिखे थे। फिल्म हिट हुई और करीना का किरदार सुपरहिट हो गया। करीना के किरदार का एक-एक डायलॉग आज भी लोगों को मुंहजुबानी याद है। चाहे वो ‘मैं अपनी फेवरिट हूं’ हो या फिर ‘भटिंडा की सिखड़ी हूं’ हो।

पूजा उर्फ पू

वहीं, करण जौहर की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना द्वारा निभाया गया पूजा या पू का किरदार आज भी जेन जी के बीच काफी फेमस है। पू का किरदार करीना के करियर के यादगारों किरदारों में से एक है। इस किरदार में करीना ने जिस तरह से खुद को ढाला है, ऐसा लगता है कि शायद ही कोई इसे उनसे बेहतर तरीके से निभा पाता। ये किरदार इतना ज्यादा लोकप्रिय है कि इसे कई अन्य फिल्मों में भी कॉपी किया गया है।

चमेली

सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित 2003 में आई फिल्म ‘चमेली’ में करीना कपूर द्वारा निभाया गया चमेली का किरदार भी उनके लोकप्रिय किरदारों में से एक है। फिल्म में वेश्याओं की कहानी को दिखाया गया है।

माही अरोड़ा

मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीरोइन’ में करीना कपूर ने माही अरोड़ा नाम की एक एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। फिल्म में ग्लैमर के पीछे की दुनिया की असलियत को दिखाया गया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रभाव नहीं दिखा पाई, लेकिन करीना के अभिनय की जरूर तारीफ हुई थी।

दिव्या राणा

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में करीना कपूर ने दिव्या राणा का किरदार निभाया था। जिनके बॉडीगार्ड सलमान खान बने हुए हैं। फिल्म में दिव्या ‘छाया’ नाम की लड़की बनकर अपने बॉडीगार्ड लवली सिंह से बात करती है। फिल्म के साथ-साथ करीना का किरदार काफी हिट हुआ था और इसे पसंद किया गया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img