Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की दोस्त ने बताए आखिरी लम्हे- “पल्स अभी भी चल रही थी…”

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में कथित तौर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अचानक हुए इस दुखद हादसे से इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच, शेफाली की करीबी दोस्त पूजा घई ने मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस के जीवन के अंतिम पलों के बारे में जानकारी साझा की है। पूजा ने बताया कि शेफाली हाल के दिनों में काफी तनाव में थीं। उन्होंने पराग त्यागी का भी ज़िक्र किया। ऐसे में चलिए जानते है उन्होंने क्या कहा।

पूजा घई ने क्या कहा

पूजा घई हाल ही में विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘वास्तव में क्या हुआ, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। परिवार और पराग त्यागी से मुझे जो समझ आया है, वह यह है कि एक दिन पहले ही सत्यनारायण की पूजा हुई थी। जब हम शेफाली को अंतिम संस्कार के लिए लाए थे, तब भी घर सजा हुआ था। उन्होंने नियमित रूप से खाना खाया और फिर शेफाली ने पराग से डॉग को टहलाने के लिए कहा। जैसे ही वह नीचे गए, घर के नौकर ने उन्हें बुलाया और कहा, ‘दीदी की तबीयत ठीक नहीं है ।’

उनका शरीर शिथिल पड़ गया था

आगे बातचीत में पूजा घई ने कहा, ‘डॉग बहुत बूढ़ा था, इसलिए पराग ने हेल्पर से नीचे आकर डॉग को ले जाने को कहा। इसलिए वो लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे और जब हेल्पर आया, तो वह ऊपर चले गए। पराग ने बताया कि उनकी पल्स अभी भी चल रही थी, लेकिन उनकी आंखें नहीं खुल रही थीं और उनका शरीर शिथिल पड़ गया था। इसलिए उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ जरूर है और वह उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे, तो वह पहले ही मर चुकी थी।’

27 जून को हआ था निधन

दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को देर रात हो गया था। शुरू में उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने साफ किया कि अभी उनके निधन की वजह पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि शेफाली के निधन का कारण क्या था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img