Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Latest Job: IBPS ने निकाली 1000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन, 21 जुलाई तक है मौका

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के साथ-साथ स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1007 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 से IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 21 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

कब होगी परीक्षा

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अगस्त 2025 में किया जाएगा, जबकि मेंस परीक्षा नवंबर 2025 में कराई जाएगी। मेंस परीक्षा के बाद उसी महीने नवंबर 2025 में परिणाम घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। अंत में, प्रोविजनल अलॉटमेंट जनवरी से फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा।

कितने पदों पर होगा चयन?

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के तहत कुल 1007 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें आईटी ऑफिसर के 203 पद, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (AFO) के 310 पद, राजभाषा अधिकारी के 78 पद, लॉ ऑफिसर (स्केल-1) के 56 पद, एचआर/पर्सनल ऑफिसर के 10 पद और मार्केटिंग ऑफिसर (MO) के 350 पद शामिल हैं।

कितना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए 175 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट्स के माध्यम से किया जा सकता है।

यह भर्ती अभियान पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

कितना मिलेगा वेतन?

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पद का वेतनमान रुपये 48,480–2000/7–रुपये 62,480–2340/2–रुपये 67,160–2680/7–रुपये 85,920 निर्धारित है। इसमें निर्धारित वर्षों की सेवा के अनुसार वेतनवृद्धि होती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img