Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Bihar News: तेजस्वी यादव ने जारी किया 20 सूत्रीय घोषणा पत्र, 20 महीनों में बदलाव का वादा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के युवा नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी रणभूमि में बड़ा दांव खेलते हुए 20 सूत्री घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “जो काम नीतीश कुमार 20 वर्षों में नहीं कर पाए, वो हम 20 महीनों में कर दिखाएंगे।”

घोषणा पत्र में खासतौर पर युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया है। साथ ही, तेजस्वी ने वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार और झूठे विकास के दावों का आरोप लगाया।

यहां पढ़ें तेजस्वी यादव के 20 बड़े वादे..

1.स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए डोमिसाइल नीति लागू होगी।

2.SC/ST/OBC और EWS को मिलाकर 65% आरक्षण लागू किया जाएगा।

3.सरकारी और निजी क्षेत्र में भर्ती बढ़ाकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

4.युवा आयोग का गठन कर युवाओं की समस्याओं का हल किया जाएगा।

5.प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफ, परीक्षा फॉर्म मुफ्त होंगे।

6.पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

7.”माई-बहन योजना” के तहत महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता।

8.वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन ₹1500 प्रतिमाह की जाएगी।

9.₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा।

10.200 यूनिट तक मुफ्त बिजली सभी गरीब परिवारों को मिलेगी।

11.ताड़ी को शराबबंदी के दायरे से बाहर कर ग्रामीणों को राहत।

12.”बेटी योजना” लागू कर बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर।

13.महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त पुलिस प्रबंधन।

14. शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्कूल-कॉलेजों की सुविधाएं बेहतर होंगी।

15. भ्रष्टाचार पर लगाम, सरकारी धन की लूट पर रोक।

16.अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाकर स्वास्थ्य सेवा को सुगम बनाया जाएगा।

17. राज्य में निवेश बढ़ाकर नए उद्योगों की स्थापना।

18. MSME सेक्टर को बढ़ावा, स्थानीय कारोबार को मिलेगा सहारा।

19. पलायन रोकने के लिए गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

20. पर्यटन को बढ़ावा, ऐतिहासिक धरोहरों का विकास किया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने बयान में क्या कहा?

घोषणा पत्र जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारी सरकार बनी तो बिहार के युवाओं को नौकरी और राज्य को स्थिर सरकार मिलेगी। यह सिर्फ वादा नहीं, हमारा संकल्प है।” उन्होंने दावा किया कि यह घोषणा पत्र जनता की राय और सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है और “जनता का घोषणापत्र” है।

राजनीतिक हलचल तेज

तेजस्वी यादव के इस घोषणा पत्र ने बिहार की राजनीति में गर्मी ला दी है। सोशल मीडिया पर उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है – “20 महीनों में बिहार बदल कर रख देंगे।”

वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी ने इस बार जमीनी मुद्दों को केंद्र में रखकर रणनीति तैयार की है, जो युवा और महिला वोटरों को प्रभावित कर सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img