Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर 14 की रात से वाहनों का आवगमन पूर्णतया प्रतिबंधित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रथम चरण में जहां 11 जुलाई से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित हो जाएगा, वहीं दूसरे चरण में हल्के व भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित हो जाएगा। इससे जनपद मेरठ की सीमा में हल्के और भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि भारी वाहनों के लिए 10 जुलाई की रात से रूट डाइवर्जन प्लान गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की सीमा से लागू हो जाएगा। इससे एनएच-58 पर भारी वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। दूसरे चरण में हल्के व मध्यम वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित हो जाएंगे। दूसरे चरण में आगामी 14 जुलाई की रात 12 बजे से रूट डायवर्जन प्रभावी होगा।

दिल्ली-गाजियाबाद से हरिद्वार-देहरादून ऐसे जाएंगे वाहन

दिल्ली-गाजियाबाद से हरिद्वार, देहरादून की ओर जाने वाले वाहन गाजीपुर बॉर्डर से नेशनल हाईवे-9 यूपी गेट से गाजियाबाद, डासना इंटरचेंज, हापुड़ के पिलखुआ, निजामपुर तिराहा, हापुड़ बाईपास, ततारपुर तिराहा, टियाला अंडरपास से होते हुए मेरठ जनपद में कस्बा किठौर, परीक्षितगढ़, छोटा मवाना, बहसूमा के बाद मुजफ्फरनगर के रामराज, मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा, जानसठ, बिलासपुर कट से भोपा बाईपास पचेंडा बाईपास रामपुर तिराहा रोहाना से होकर सहारनपुर जनपद में देवबंद चौकी, आशा रोडी होकर जा सकेंगे। साथ ही, देहरादून-हरिद्वार से दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले वाहन इसी मार्ग से जाएंगे।

गाजियाबाद से बिजनौर की ओर रूट डायवर्जन

गाजीपुर बॉर्डर से यूपी गेट से गाजियाबाद, डासना इंटरचेंज, हापुड़ के पिलखुआ, निजामपुर तिराहा, हापुड़ बाईपास, ततारपुर तिराहा, टियाला अंडरपास, हापुड़ देहात, चौकी साइलो द्वितीय से मेरठ के कस्बा किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, मुजफ्फरनगर के रामराज, मीरापुर से गंगा बैराज होते हुए बिजनौर जा सकेंगे। इसी तरह बिजनौर से गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे।

गाजियाबाद से बिजनौर-मुरादाबाद की ओर

गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों का नेशनल हाईवे 9 पर यथावत आवागमन रहेगा। हापुड़ प्रशासन द्वारा प्रतिबंध की स्थिति में हापुड़ के ततारपुर तिराहा से टियाला अंडरपास, हापुड़ देहात, चौकी साइलो द्वितीय से मेरठ के कस्बा किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, मुजफ्फरनगर के रामराज, मीरापुर से गंगा बैराज होते हुए बिजनौर और फिर मुरादाबाद के लिए वाहन जा सकेंगे। इसी तरह मुरादाबाद से गाजियाबाद आने वाले वाहन इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।

बिजनौर से मुजफ्फरनगर-सहारनपुर की ओर

बिजनौर से मुजफ्फरनगर होते हुए सहारनपुर जाने वाले बिजनौर के गंगा बैराज से मुजफ्फरनगर के मीरापुर, जानसठ बाईपास, भोपा बाईपास, पचेंडा बाईपास, रामपुर तिराहा, रोहाना, देवबंद से होते हुए सहारनपुर जा सकेंगे। इसी तरह सहारनपुर से बिजनौर आ सकेंगे।

मेरठ से शामली जाने के लिए

मेरठ से मेरठ-करनाल हाइवे पर नानू गंगनहर नहर पुल से भूनी चौराहा होते हुए जनपद मुजफ्फरनगर के बायवाला, गढ़ी सखावतपुर, फुगाना, लांक चौकी होते हुए शामली जा सकेंगे। शामली से मेरठ आने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग किया जा सकेगा। लेकिन हल्के भारी वाहन मेरठ में एनएच-58 पर सरधना बाईपास फ्लाईओवर से आगे नहीं जा सकेंगे।

मुजफ्फरनगर से शामली जाने के लिए

मुजफ्फरनगर से शामली जाने वाले वाहन वहलना चौक से पिंनना बाईपास, बघरा, तितावी, लालूहेड़ी से शामली के बुटराडा बस स्टैंड से कस्बा बनत होते हुए शामली में कलक्ट्रेट चौराहे तक जा सकेंगे। शामली से वापस मुजफ्फरनगर आने के लिए इसी मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।

बुलंदशहर से उत्तराखंड

बुलंदशहर में चौकी जोखाबाद से ईस्टर्न पेरीफेरल से होते हुए गाजियाबाद, डासना इंटरचेंज, हापुड़ के पिलखुवा, निजामपुर तिराहा, हापुड़ बाईपास, ततारपुर तिराहा, टियाला अंडरपास से मेरठ के कस्बा किठौर, परीक्षितगढ़, छोटा मवाना, बहसूमा, मुजफ्फरनगर के रामराज, मीरापुर-जानसठ बाईपास, भोपा बाईपास, पचेन्डा बाईपास, रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर रोहाना, सहारनपुर के देवबंद, नागर गागलहेरी, छुटमलपुर चौकी मोहंड, थाना बिहारीगढ़, चौकी आशारोडी होकर देहरादून जाएंगे। हरिद्वार के लिए छुटमलपुर से भगवानपुर, रुड़की होकर जाना पड़ेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img