नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत सरकार ने ऑनलाइन अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के बढ़ते प्रसार पर सख्ती दिखाते हुए 25 ओटीटी ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को निर्देश दिया है कि इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच तुरंत रोकी जाए। यह फैसला देशभर में इन ऐप्स और वेबसाइट्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से लिया गया है।
अश्लील कंटेंट और विज्ञापनों को लेकर हुई कार्रवाई
सरकार को मिली शिकायतों और जांच रिपोर्ट्स के अनुसार, ये ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आपत्तिजनक विज्ञापन और अश्लील सामग्री का प्रसारण कर रहे थे, जो भारतीय आईटी अधिनियम और अन्य कानूनों का उल्लंघन है। मंत्रालय ने इसे सार्वजनिक नैतिकता और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ माना है और कड़ा रुख अपनाया है।
प्रतिबंधित 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स की सूची
ULLU
ALTT
Big Shots App
Jalva App
Wow Entertainment
Look Entertainment
Hitprime
Feneo
ShowX
Sol Talkies
Kangan App
Bull App
Adda TV
HotX VIP
Desiflix
Boomex
Navarasa Lite
Gulab App
Fugi
Mojflix
Hulchul App
MoodX
NeonX VIP
Triflicks
Dreams Films
मंत्रालय ने दी सख्त चेतावनी
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत में कानून के तहत किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को बढ़ावा देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को भी नियमों का पालन करने और स्वनियमन अपनाने की चेतावनी दी है।
क्या है कानून?
यह कार्रवाई आईटी अधिनियम 2000, विशेष रूप से धारा 69A के तहत की गई है, जो सरकार को ऐसी वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का अधिकार देता है जो राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या नैतिकता के खिलाफ कार्य कर रहे हों।

