Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

Meerut News: वेस्ट यूपी में फिर सक्रिय हुए आतंकवादी स्लीपिंग मॉड्यूल्स

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: आतंकी संगठनों के स्लीपिंग मॉड्यूल्स वर्षों से वेस्ट यूपी के देहात में अपनी जड़ जमाने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता हर बार इनका तानाबाना तोड़ देती हैं। इस बार अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) के संदिग्ध स्लीपिंग मॉड्यूल इस्लामिक स्टेट आॅफ खुरासन प्रांत (आईएसकेपी) के आकाओं ने मेरठ के जीशान समेत चार संदिग्ध आतंकियों के जरिए वेस्ट की सुरक्षा में सेंधमारी का प्रयास किया, लेकिन गुजरात एटीएस ने ऐनवक्त इसका भी खुलासा कर दिया। बहरहाल, वेस्ट यूपी में अब सुरक्षा एजेंसी, खुफिया तंत्र और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।

बुधवार को नोएडा के सेक्टर-63 स्थित सैनिक कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप से गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा गिरफ्तार किया गया मेरठ के ललियाना का संदिग्ध आतंकी जीशान एक वर्ष पहले तक गांव का गुमनाम युवा था। गलत संगत में फंसकर वह मोबाइल गेम्स की दुनिया में उतरा और बड़ा जुआरी बन गया। मोबाइल गेम्स से कर्ज में डूबा तो पैसे की लालसा हुई। इसके लिए उसने खुद के अपहरण का प्रपंच रचा और पिता आसिफ से 10 लाख रुपये रंगदारी की पेशकश कर दी। मगर जल्द ही राजफाश हो गया। यहां से जीशान चर्चा में आया। बेटे की करतूत से नाराज पिता ने उसे बेदखल कर दिया। जिसके बाद जीशान घर छोड़कर चला गया। तब से उसने परिजनों से संपर्क तक नही किया। गिरफ्तारी के बाद एटीएस अधिकारियों ने जीशान के पिता को सूचना दी तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि जीशान से उनका कोई ताल्लुक नही, वो अपने किए का खुद जिम्मेदार है।

वेस्ट के देहात में आतंकी कनेक्शन

वेस्ट यूपी के देहात से जुड़ा आतंकी कनेक्शन का ये पहला मामला नहीं। पूर्व में 26 दिसंबर, 2018 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्बे इस्लाम को हथियार सप्लाई करने के आरोप में हापुड़ के वैठ गांव निवासी साकिब को सिंभावली नहर पटरी से गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर किठौर के राधना निवासी नईम पुत्र मुनकाद के यहां छापा मारा। 3 जनवरी, 2019 को एनआईए ने नईम को पकड़ा। 5 जनवरी को नईम को साथ लेकर एनआईए ने राधना के कई घरों में छापेमारी की। छापेमारी में हथियार तो नही मिले, लेकिन एनआईए संदिग्धों के दस्तावेज ले गई। नईम और साकिब अभी तक दिल्ली तिहाड़ जेल में हैं। बीते सप्ताह साकिब अपनी मम्मी की मौत पर कड़ी सुरक्षा में 16 घंटे की पैरोल पर गांव आया था। 7 जनवरी 2019 को एनआईए ने मुंडाली के जिसौरा निवासी अफसार पुत्र सरफराज को नोटिस भेजा। साथ ही तत्कालीन एसओ मुंडाली रितेश सिंह को अफसार पर नजर रखने को कहा। अफसार के एनआईए आॅफिस न पहुंचने पर 12 जनवरी को एनआईए ने छापेमारी कर उसके भाई सत्तार को उठा लिया। जिसके बाद अफसार पूछताछ के लिए गया। 17 जनवरी को एनआईए ने हापुड़ के बदरखा निवासी इम्तियाज, अठसैनी निवासी कमाल और आरिफ को पकड़ा। एनआईए ने ये तमाम छापेमारी अमरोहा के मुफ्ती सुहेल के उपरोक्त लोगों और आतंकी संगठन से कनेक्शन के चलते हुईं। एनआईए किठौर के कायस्थ बड्ढा में हाजी रईस के यहां भी छापेमारी कर चुकी है।

ले डूबी पैसे की लालसा

जीशान पढ़ाई में होनहार था, लेकिन वह अपने ताया रियासत की तरह जल्द धनकुबेर बनना चाहता था। इसलिए कक्षा 11वीं से ही मोबाइल गेम्स पर लग गया। ग्रामींणों ने बताया कि गांव के लोगों से बहुत कम बोलने वाला जीशान दोस्तों संग खूब बतियाता था। वह अक्सर मोबाइल में व्यस्त रहता था। जिस स्लीपिंग मोड्यूल इस्लामिक स्टेट आॅफ खुरासान प्रांत से उसके कनेक्शन पाए गए हैं वह भारतीय नकली करेंसी का धंधा भी करता है। माना जा रहा है कि पैसे की लालसा में जीशान आतंकवाद के स्याह अंधेरे में डूब गया। एटीएस के अधिकारियों की जांच में आया कि जीशान और उसके साथी सीमा पार के आतंकियों से सोशल साइट्स के जरिए आतंकी ट्रेनिंग लेते थे। वह देश के विभिन्न हिस्सों में विस्फोट की साजिश रच रहे थे। जीशान के पकड़े जाने पर ग्रामींण साहनुभूति वश उसके घर पहुंच रहे हैं। मगर परिवार स्तब्ध है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...

Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझान, असम में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में जारी मतगणना के...

Election Results 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक बदलती सियासत, किसके हाथ आएगी सत्ता?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में...
spot_imgspot_img