Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

Meerut News: जैनपुर, पांचली बुजुर्ग व जसड़ सुल्ताननगर गांवों में ड्रोन उड़ने का दावा

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: थाना क्षेत्र के जैनपुर, पांचली बुजुर्ग, जसड़ सुल्ताननगर गांव में बुधवार देर रात ग्रामीणों ने आसमान में संदिग्ध ड्रोन के उड़ने का दावा किया है। ड्रोन के बार-बार घरों के ऊपर मंडराने और कैमरा झुकाकर उड़ान भरने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। डर के चलते कई परिवारों ने गुरुवार को बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा। ड्रोन की हरकतों से घबराए ग्रामीणों ने पूरी रात लाठी-डंडों और टार्च के साथ गांवों में पहरा दिया। ग्रामीणों द्वारा इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडयो के अनुसार ड्रोन सबसे पहले जैनपुर और पांचली बुजुर्ग गांवों के ऊपर देखा गया। वहां से यह जसड़ सुल्ताननगर की ओर गया। ड्रोन काफी नीची ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था और रुक-रुक कर छतों के ऊपर मंडरा रहा था। कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन, वह ऊंची उड़ान भरते हुए गायब हो गया। दावा किया जा रहा है कि रात में तीन बार ड्रोन गांवों के ऊपर दिखाई दिया। ग्रामीणों को आशंका है कि ड्रोन किसी आपराधिक मंशा से उड़ाया गया, क्योंकि वह बार-बार घरों और कमरों की दिशा में कैमरा घुमा रहा था। कुछ ग्रामीणों ने ड्रोन का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है। घटना से सहमे ग्रामीणों ने रातभर टोलियां बनाकर गश्त की। हाथों में टॉर्च और लाठियां लिए लोग चौकसी करते रहे। महिलाओं और बच्चों में खासा डर बना हुआ है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने जीवन में कभी ऐसी घटना नहीं देखी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ड्रोन की दिशा और उड़ाने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दी जाए।

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज समेत आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ बिना अनुमति के सार्वजनिक कार्यक्रम में एनर्जी ड्रिंक की लूट मच गई। इससे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की समस्या खड़ी हो गई। साथ ही, नूरनगर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिस पर पुलिस ने यातायात के साथ-साथ शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार को नूरनगर रोड स्थित बीएस पैलेस में एनर्जी ड्रिंक (सिस्टम) की ग्रैंड ओपलिंग के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की टीमें बुलाई गई थी। इन्फ्लुएंसर चीफ गेस्ट हाजी सलमान, शाहनवाज कुरैशी, प्रिंस काशिफ, सुफियान त्यागी व जावेद अंसारी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालक एनर्जी ड्रिंक एनएस ग्रुप के आॅनर सुभान कुरैशी कर रहे थे। जबकि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी उर्फ भूरा उपस्थित थे। फिरोज कुरैशी ने जैसे ही भीड़ को संबोधित करना प्रारंभ किया तो कार्यक्रम में एनर्जी ड्रिंक की लूट मच गई। भीड़ एनर्जी ड्रिक के लिए एक-दूसरे पर झपट पड़ी। कई युवा तो दूसरों के ऊपर चढ़कर एनर्जी ड्रिंक लूटने लगे। इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की संभावना बन गई। इस पर फिरोज कुरैशी समर्थकों के साथ वहां से चल दिए।

इस पर युवाओं की भीड़ उनका पीछा करते हुए रोड पर जमा हो गई। जिससे वहां जाम लग गया। अफरा-तफरी के चलते कोई किसी की बात तक नहीं सुन रहा था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया। मामला ब्रह्मपुरी थाना पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हो गई। जिस पर थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचें। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित कर हालात सामान्य किए। उसके बाद पुलिस की ओर से पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी, हाजी सलमान, नोमान अली, प्रिंस काशिफ, जावेद, सुभान कुरैशी, सुफियान त्यागी, शाहनवाज कुरैशी समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। उधर, एएसपी सीओ ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बिना अनुमति के सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र में यातायात के अलावा शान्ति एवं कानून-व्यवस्था सम्बन्धी व्यवस्थाएं प्रभावित हुई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा आयोजकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img