Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

Share Market में गिरावट, Sunsex-Nifty एक महीने के निचले स्तर पर, Kotak महिंद्रा बैंक के शेयरों में भारी दबाव

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा। बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार में यह गिरावट कोटक महिंद्रा बैंक के कमजोर नतीजों, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता, और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते आई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 369.58 अंकों की गिरावट के साथ 81,093.51 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 104.30 अंक टूटकर 24,732.70 पर आ गया। निफ्टी एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 7% की गिरावट

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में करीब 7% की भारी गिरावट देखी गई। बैंक ने जून तिमाही में 4,472 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछली तिमाही से कम है। बैंक ने खुदरा वाणिज्यिक वाहन पोर्टफोलियो पर वृहद आर्थिक दबाव का हवाला दिया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 7,448 करोड़ रुपये था, जिसमें सामान्य बीमा इकाई की हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त एकमुश्त लाभ भी शामिल था।

अन्य शेयरों का हाल

सेंसेक्स की अन्य बड़ी कंपनियों जैसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, इंफोसिस और इटर्नल के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। वहीं, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड जैसे कुछ शेयर लाभ में रहे।

आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट

आईटी सेक्टर के शेयरों में तेज गिरावट का असर पूरे बाजार पर पड़ा। खासकर टीसीएस द्वारा अपने वैश्विक कार्यबल में 2% की कटौती की घोषणा के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी है।

वैश्विक संकेत कमजोर

दक्षिण कोरिया, जापान और चीन के बाजारों में कमजोरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक कुछ हद तक सकारात्मक बना रहा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे, लेकिन घरेलू निवेशकों पर विदेशी बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

एफआईआई की भारी बिकवाली

पिछले सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने नकद बाजार में 13,552 करोड़ रुपये की बिकवाली की। सिर्फ शुक्रवार को ही उन्होंने 1,979.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

तेल और रुपये का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.29% बढ़कर 68.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे मजबूत होकर 86.43 पर आ गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img