नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में एक अहम बयान में कहा है कि राज्य सरकार ने कोर्ट से अपील की है कि राजधानी में 15 साल से पुरानी गाड़ियों को चलने की अनुमति दी जाए।
क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता?
सीएम रेखा गुप्ता के अनुसार, “हमने कोर्ट से कहा है कि गाड़ियों को सिर्फ उनकी उम्र के आधार पर सड़क से हटाना उचित नहीं है। अगर वाहन की फिटनेस और प्रदूषण स्तर तय मानकों के अनुसार है, तो उसे चलने देना चाहिए।”
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि पुराने वाहनों को हटाने से मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण की चिंता करती है, लेकिन समाधान ऐसा होना चाहिए जो सभी वर्गों के हित में हो।
रेखा गुप्ता की इस टिप्पणी के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि कोर्ट इस अपील पर क्या रुख अपनाता है।

