Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

Box Office: ‘महावतार नरसिम्हा’ की बादशाहत बरकरार, ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ का फीका प्रदर्शन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का दबदबा बना हुआ है। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और माइथोलॉजिकल जॉनर की फिल्मों के बीच गुरुवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ऊपर रही साउथ की फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’। इस फिल्म ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, कई दिनों तक दर्शकों का दिल जीतने के बाद ‘सैयारा’ की कमाई में अब गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है और चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए गुरुवार का दिन कैसा साबित हुआ।

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को थिएटर्स में रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। आए दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार के दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को फिल्म ने 1.64 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने अभी तक 32.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

धड़क 2

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत ‘धड़क 2’ सिनेमाघरों में 01 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी मेकर्स को काफी निराश किया है। फिल्म ने बीते गुरुवार को मात्र 01 करोड़ रुपये कमाए, वहीं बुधवार को फिल्म ने 1.04 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘धड़क 2’ के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने सात दिनों में 16.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल द्वारा किया गया है।

महावतार नरसिम्हा

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों का खेल खराब कर रखा है। बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल धीमी शुरुआत करने के बाद इस फिल्म ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने गुरुवार को 5.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को इसने 6 करोड़ कमाए थे। फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इस समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रतिदिन सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। अभी तक 14 दिनों में फिल्म ने 118.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक मात्र 4 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

सैयारा

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई दिनों तक राज किया। हालांकि, अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म ने गुरुवार को मात्र 1.85 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 21 दिनोंं में ‘सैयारा’ ने 308.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

किंगडम

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ को थिएटर्स में रिलीज हुए आठ दिन हो चुके है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 18 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई गिरती ही गई। गुरुवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर आठ दिनों के कुल कलेक्शन की बात करें, तो ‘किंगडम’ ने अब तक 47.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img