Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

स्वतंत्र नहीं स्वच्छंद हैं हम

स्वतंत्रता हर किसी को रास नही आती। खासकर आम आदमी को। जिसे देखो वही आम आदमी का नाम लेकर खास आदमी बनने की फिराक में रहता है। कहने को तो अपना तंत्र है लेकिन अनुशासन भी जरूरी होता है। अनुशासन को बंधन समझने वाले भला अनुशासन में कैसे रहें, पराधीन सपनेहुँ सुख नाहिं तो यह समझते हैं, मगर स्वतंत्रता का अर्थ समझने की जहमत ये नहीं उठाते। तनिक सा मुफ्त का चुग्गा इनके सामने डाल दो, तो ये उस चुग्गे पर अपने सर्वाधिकार सुरक्षित समझ बैठते हैं।

अपने एक मित्र हैं, स्वयं को बड़ा क्रांतिकारी सिद्ध करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। उनकी जुबान पर हमेशा गरीब, मजदूर, वंचित शोषित जैसे शब्द चढ़े रहते हैं, मगर उनके कपड़ों में सफेदी की झंकार बार-बार लगातार मजदूरों की मेहरबानी से आती है। वह व्यवस्था को गालियां भी खूब देते हैं, मगर अपनी आय के स्रोत कभी उजागर नही करते। देश का हाल कुछ ऐसा ही है, मजदूर कभी अमीर नहीं होते, किंतु उनका नाम लेकर उनके नाम पर दुकानदारी करने वालों की आय दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ती है। कभी नौकरी के बदले जमीन लेने के घोटाले उजागर होते हैं, कभी बिना जेब से पैसा खर्च किए करोड़ों के मुनाफे कमाए जाते हैं।

बहरहाल व्यवस्था ही कुछ ऐसी है। साइकिल की सवारी करने वाला कब प्राइवेट वायुयान से आसमान में विचरण करने लगे, इसका पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। वैसे भी कब किसका भाग्य बदल जाए, यह कोई नहीं जानता। सर्वेंट क्वार्टर में रहकर जनसंख्या वृद्धि में अतुलनीय योगदान देने वाले कब अपने नकारा बच्चों को करोड़पति बना दें, कुछ कहा नहीं जा सकता। लोकतंत्र का सत्य भी यही है, खानदानी दुकानें चल रही हैं, फ्यूज बल्बों को इकट्ठा करके मार्केटिंग की जा रही है। चुके हुए कारतूसों को प्रयोग करने का प्रयास किया जा रहा है।

नैतिकता, ईमानदारी जैसे शब्द राजनीति के शब्दकोश से गायब हो चुके हैं। चोरी और सीनाजोरी जैसे मुहावरों ने बेशर्मी से राजनीति में अपना स्थान पक्का कर लिया है। चोर को चोर कहना ही गुनाह हो गया है। यही तो स्वच्छंदता है, जो लोकतंत्र ने जनमानस को सौंप दी है। अब सार्वजनिक क्षेत्र में नजर डालें, तो बदला हुआ नजारा नजर आता है। सड़कें पैदल चलने के लिए हैं या पीकदान हैं, समझा नहीं जा सकता। राह चलते कब कौन आपके सामने अपने मुंह की गंदगी बीच सड़क पर उगल दे, समझना मुश्किल है। कब कौन बड़ी हवेली में संभ्रांत लोगों के बीच बैठकर अपनी एक आंख दबा दे, कब किसके गले पड़ने का नाटक करे, कब अपनी माता बहिनों सम महिलाओं के सम्मुख कुछ उछाल दे, इसका पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। करना कुछ नहीं है, केवल चलती हुई गाड़ी के सम्मुख अवरोध उत्पन्न करने में महारत हासिल करने की जिद पूरी करनी है। जिन्हें अपना इतिहास मालूम नहीं, वे देश का भूगोल बदलने की बात करते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img