Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: फील्ड ऑफिसर पर 1.53 लाख के गबन का आरोप, सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी ने कराई एफआईआर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महिलाओं को लोन उपलब्ध कराने वाली चेतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत एक फील्ड ऑफिसर पर 1.53 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि आरोपी ने महिलाओं से लोन की किस्तें तो वसूलीं, लेकिन उन्हें कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बैंगलुरु मुख्यालय वाली इस कंपनी की सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र में शाखा संचालित है। यहां महिलाओं के समूहों को लोन उपलब्ध कराया जाता है। शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि फील्ड ऑफिसर दीपक कुमार को लोन की किस्तें वसूलने और उन्हें कंपनी में जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि दीपक ने महिलाओं से 1,53,250 रुपए वसूले लेकिन रकम कंपनी में जमा नहीं की।यह मामला तब सामने आया जब कई महिलाओं ने शाखा कार्यालय पहुंचकर शिकायत की कि उनकी किस्तें जमा होने के बावजूद बकाया दिख रही हैं। इस पर कंपनी प्रबंधन ने तत्काल जांच कराई।

शाखा प्रबंधक का कहना है कि महिलाओं की शिकायत के बाद जब कंपनी अधिकारियों ने दीपक कुमार से पूछताछ की तो उसने कंपनी के कर्मचारियों और महिलाओं के सामने ही रकम जमा न करने की बात स्वीकार की और माना कि उसने कंपनी के पैसे का गबन किया है।

एसएसपी से शिकायत, मुकदमा दर्ज

प्रबंधन की ओर से शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने 29 अप्रैल 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने फील्ड ऑफिसर दीपक कुमार के खिलाफ गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...
spot_imgspot_img