जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित घसौली गांव में 79 स्वतंत्रता दिवस पर 101 फीट लंबी तिरंगा रैली का आयोजन किया। घसौली प्राथमिक विद्यालय से रैली का आरंभ हुआ। जिसके बाद रैली घसौली गांव की हर गली से गुजरती हुई देश भक्ति के गानों के साथ निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भव्य रैली का आयोजन किया गया।
भूषण प्रधान के नेतृत्व में रैली का आयोजन करते हुए ग्राम पंचायत से भाईचारा एकता के उपलक्ष में स्वतंत्रता दिवस पर रैली का आयोजन किया।
इस दौरान भूषण प्रधान, प्रदीप प्रधान, अमित सैनी, सुमित सैनी, दर्शन वर्मा, पंकज प्रजापति, अनिल शर्मा, पार्षद प्रत्याशी हीरालाल प्रजापति, राम भरोसे, गुलफाम सैफी, शालू सैफी, सहित सम्मानित गण मौजूद रहे

