Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सीएमओ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अधिकारी को लगा कोरोना का डंक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अधिकारी के साथ-साथ कांधला के थानेदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएमओ ऑफिस और कांधला स्थित सीएचसी को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। सीएमओ ने अपने ऑफिस के समस्त कर्मचारियों को घर से ही कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

जनपद शामली में लगातार कोराना संक्रमण का असर बढ़ता जा रहा है। इसके चलते जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या जहां जून माह में 50 से भी कम थी, वही उसके बाद वर्तमान में यह संख्या 200 से ऊपर पहुंच चुकी है।

मंगलवार को आई ट्रूनेट जांच के परिणाम में जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय भटनागर और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अधिकारी के अलावा कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर सीएमओ ऑफिस और कांधला सीएचसी को 2 दिन के लिए सील कर दिया गया है। इससे पूर्व कार्यालय में सैनिटाइजर किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक नोटिस जारी करते हुए अपने ऑफिस के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अगले 2 दिनों तक अपने घरों पर ही रह कर विभागीय कार्य करेंगे। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ ऑफिस, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ऑफिस और कांधला सीएचसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के जांच के लिए सैंपल लेने प्रारंभ कर दिए हैं। इसके अलावा कांधला थाने पर तैनात अशोक कर्मवीर सिंह भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इसलिए थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.