Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की उम्मीदों से शेयर बाजार में उछाल, Sunsex 442 अंक चढ़ा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक बयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। आईटी और बैंकिंग शेयरों की अगुवाई में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई की ओर बढ़े।

सेंसेक्स 442 अंक उछला, निफ्टी करीब 25,000 के करीब

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 442.59 अंकों की छलांग लगाकर 81,543.91 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 124.2 अंक की बढ़त के साथ 24,992.80 पर कारोबार करता दिखा।

कौन से शेयर चमके, कौन रहे पीछे

सेंसेक्स की जिन कंपनियों ने सबसे अधिक मुनाफा दिखाया उनमें शामिल हैं:

एचसीएल टेक

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

टेक महिंद्रा

लार्सन एंड टुब्रो (L&T)

इंफोसिस

कोटक महिंद्रा बैंक

वहीं कुछ कंपनियों को नुकसान भी हुआ। इनमें प्रमुख रूप से:

महिंद्रा एंड महिंद्रा

मारुति सुजुकी

टाटा मोटर्स

सन फार्मा शामिल रहीं।

एफआईआई की खरीदारी ने बाजार को दी रफ्तार

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने हालिया बिकवाली के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में दोबारा निवेश शुरू किया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को एफआईआई ने कुल 2,050.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ट्रंप-मोदी की बातचीत से निवेशकों में उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बयान में कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जल्द ही सफल निष्कर्ष तक पहुंचेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “बहुत अच्छा दोस्त” बताते हुए निकट भविष्य में बातचीत की इच्छा भी जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि यह बातचीत द्विपक्षीय साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने में मदद करेगी।

एक्सपर्ट्स की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “आज बाजार के लिए एक बड़ी सकारात्मक खबर राष्ट्रपति ट्रंप की भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर पहल रही, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। यह निवेशकों में भरोसा पैदा करता है।”

बीते दिन का प्रदर्शन

मंगलवार को भी शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 314.02 अंक की बढ़त के साथ 81,101.32 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 95.45 अंक चढ़कर 24,868.60 के स्तर पर पहुंचा। यह लगातार पांचवें दिन की बढ़त थी।

बता दें कि,भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में संभावित प्रगति की उम्मीद और एफआईआई की वापसी ने निवेशकों को राहत दी है। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में मजबूती बाजार को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आने वाले दिनों में दोनों नेताओं के बीच बातचीत पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img