Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: नानौता थाना पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना नानौता पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 9570 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 7 जुलाई 2025 को मंदिर सेवक रामकुमार पुण्डीर निवासी पूनम क्लिनिक, देवबंद रोड नानौता ने शनि धाम मंदिर में चोरी की तहरीर दी थी। अज्ञात चोरों ने मंदिर की दीवार तोड़कर दानपात्र और वाईफाई राउटर चोरी कर लिया था। इस मामले में थाना नानौता में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने मय पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर रुहाड़ा पुलिया पानी की टंकी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपीयों ने अपने नाम हिमांशु पुत्र कमल कुमार व अरुण पुत्र अनिल कुमार दोनों निवासी ग्राम पाण्डोखेडी थाना नानौता बताया।हिमांशु के पास से 4970 रुपये और अरुण के पास से 4600 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशा करने के लिए चोरी करते हैं। करीब दो महीने पहले दोनों ने मिलकर शनि धाम मंदिर की दीवार तोड़कर दानपात्र चोरी किया था और उसमें से मिले पैसों को आपस में बांट लिया था। दानपात्र को कबाड़ी को बेच दिया गया था। बरामदगी में मिले रुपये उसी चोरी के बताए गए।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

हिमांशु के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट और मंदिर चोरी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। अरुण के खिलाफ भी मारपीट और मंदिर चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमे में धारा बढ़ाते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img