Home Uttar Pradesh News Saharanpur Saharanpur News: बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

Saharanpur News: बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

0
Saharanpur News: बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: वसंत विहार स्थित ऑरेंज डेल स्कूल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ विभिन्न किरदारों के संवाद बोले और अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पी. डी. गर्ग अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लगभग 12 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन रहा। जैसे ही पुतला जलाया गया, बच्चों और अभिभावकों ने जोरदार उत्साह प्रकट किया और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।स्कूल के प्रिंसिपल निमित गुप्ता ने बच्चों को दशहरे का महत्व समझाते हुए कहा कि यह पर्व असत्य और अधर्म पर धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन आक्षी गुप्ता ने किया। उन्होंने बच्चों को इस पर्व से जुड़ी परंपराओं और मूल्यों के बारे में अवगत कराया।इस अवसर पर राधा गर्ग, स्वाति गर्ग, डॉ. अभिनव गर्ग और विद्यालय की डायरेक्टर रेणु गुप्ता सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को समझाने में सहायक होते हैं।