Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा, छह कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘बिग बॉस 19’ का पिछला हफ्ता पूरी तरह ड्रामा, गुस्सा और गेम से भरपूर रहा। शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट माल्ती चाहर की एंट्री के बाद घर का माहौल और भी दिलचस्प हो गया है। आने वाले हफ्ते में दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, क्योंकि इस बार का नॉमिनेशन टास्क जमकर सुर्खियों में है। टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त लड़ाई-झगड़े और तीखी बहसें देखने को मिलीं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए किन कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं।

6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की लिस्ट में आए

घर के अंदर हुए नॉमिनेशन टास्क ने सभी रिश्तों और समीकरणों को एक बार फिर उलट दिया है। इस बार के टास्क में जहां कुछ ने दोस्ती निभाई, वहीं कईयों ने एक-दूसरे की पीठ में छुरा घोंपने से भी परहेज नहीं किया। सबसे बड़ी बात यह कि इस हफ्ते कुल 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की लिस्ट में आ गए हैं, जिनमें कुछ नाम काफी चौंकाने वाले हैं।

डरावने “हॉन्टेड प्लेग्राउंड” में बदला बिग बॉस का घर

बिग बॉस ने इस बार नॉमिनेशन टास्क को बेहद रोमांचक बना दिया था। घर को एक डरावने “हॉन्टेड प्लेग्राउंड” में बदल दिया गया, जहां सभी को दो परिवारों में बांटा गया। दोनों टीमों को चुड़ैलों से खुद को बचाना था। नियम साफ था- जिस टीम के ज़्यादा सदस्य चुड़ैल के निशाने पर आएंगे, वही पूरी टीम नॉमिनेट होगी। घर में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चाहर इस टास्क की मॉनिटर बनीं। उनके आने के बाद से ही माहौल में एक अलग ऊर्जा दिखी।

टास्क के दौरान छिड़ी राजनीति

टास्क के बीच कई पुराने झगड़े फिर सतह पर आ गए। नेहल ने जीशान कादरी को निशाना बनाया, जबकि मृदुल तिवारी ने तान्या मित्तल को टारगेट किया। यह देखकर बाकी सदस्य भी अपने अपने समीकरण के हिसाब से चालें चलते नजर आए। टास्क के हर राउंड में तनाव इतना बढ़ गया कि माहौल सचमुच भूतिया लगने लगा।

अमाल मलिक और अशनूर कौर का टकराव

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अमाल मलिक और अशनूर कौर का टकराव। दोनों के बीच यह दूसरा बड़ा झगड़ा था। प्रोमो में दिखाया गया कि अमाल गुस्से में अशनूर पर चिल्ला रहे हैं और कहते हैं कि उसे घर भेज देना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई दर्शकों ने उन्हें “ओवररिएक्टिंग” बताया, तो कुछ ने कहा कि अशनूर के रवैये ने अमाल को उकसाया।

नॉमिनेशन लिस्ट में है ये 6 नाम

इस हफ्ते जिन कंटेस्टेट्स पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है, उनके नाम हैं- जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, बशीर अली, अशनूर कौर और प्रणित मोरे। इनमें से जीशान और अशनूर का नाम लगातार दर्शकों की चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीशान कादरी का परफॉर्मेंस कमजोर बताया जा रहा है और तबियत खराब होने की वजह से वे गेम में उतने एक्टिव नहीं हैं, जिससे उनके एविक्शन की संभावना ज्यादा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img