Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

अमिताभ के साथ काम कर चुके अभिनेता की हत्या, दोस्त ने तारों से बांधकर गला रेतकर पत्थर से कुचला, आरोपी गिरफ्तार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता प्रियांशु उर्फ बाबू छेत्री, जो अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘झुंड’ (2022) में नजर आए थे, की हत्या कर दी गई है। घटना नागपुर में घटी, जहां पुलिस के अनुसार प्रियांशु के ही एक दोस्त ने उन्हें मौत के घाट उतारा। सूत्रों के मुताबिक, हत्या बड़ी बेरहमी से की गई और यह मामले की गंभीरता को बढ़ा रही है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद की हत्या

जानकारी के अनुसार, बुधवार 8 अक्टूबर तड़के शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद प्रियांशु के दोस्त ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। प्रियांशु की उम्र 21 वर्ष थी। आरोपी ध्रुव लाल बहादुर साहू (20 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कहा कि जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

नागपुर के नारा इलाके में हुई वारदात

यह वारदात नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र के नारा इलाके में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रियांशु और ध्रुव दोस्त थे और साथ में शराब पीते थे। पुलिस ने बताया कि मंगलवार आधी रात के बाद साहू और छेत्री साहू की मोटरसाइकिल से जरीपटका इलाके के एक खाली पड़े घर में शराब पीने गए। यह घटना बुधवार सुबह छेत्री के घायल अवस्था में पाए जाने से कुछ घंटे पहले की है। उस शाम हुए एक विवाद के दौरान प्रियांशु ने साहू को धमकाया था और फिर सो गया था।

तारों से बंधा अर्धनग्न अवस्था में मिला था प्रियांशु

पुलिस ने बताया कि खुद को नुकसान पहुंचाए जाने के डर से साहू ने कथित तौर पर बाबू छेत्री को तारों से बांध दिया। उस पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने आगे बताया कि स्थानीय लोगों ने प्रियांशु को देखा था। वह तारों से बंधा अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक छेत्री और साहू दोनों के खिलाफ चोरी और मारपीट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img