Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

Bihar News: टिकट को लेकर CM House के बाहर धरने पर बैठे जदयू विधायक गोपाल मंडल, बोले- टिकट लिए बिना नहीं जाऊंगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल सोमवार सुबह उस समय सुर्खियों में आ गए जब वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए।

गोपाल मंडल ने मीडिया से बात करते हुए कहा,“मैं सुबह 8:30 बजे से मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहा हूं। मैं उनसे सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मुझे इस बार भी चुनाव में टिकट मिलना चाहिए। मैं टिकट लिए बिना यहां से नहीं जाऊंगा।”

“मेरे खिलाफ साजिश हो रही है”: गोपाल मंडल

गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल ने आरोप लगाया कि जेडीयू के कुछ वरिष्ठ नेता उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कुछ लोग अजय मंडल उर्फ बुलो मंडल को टिकट दिलाने की कोशिश में लगे हैं।

“मेरे विरोधी मेरे ही क्षेत्र के नेता बुलो मंडल के संपर्क में हैं। वे मेरी सीट हथियाना चाहते हैं। लेकिन मुझे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है कि वे मेरे साथ न्याय करेंगे,” – गोपाल मंडल

जदयू खेमे में हलचल, कई विधायक नाराज़

गोपाल मंडल के इस अचानक कदम से जेडीयू संगठन में हलचल मच गई है। सूत्रों की मानें तो सीट बंटवारे को लेकर कई विधायकों में नाराजगी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा कुछ पुराने चेहरों की जगह नए उम्मीदवारों को मौका देने की चर्चा है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है।

सीएम हाउस ने लिया संज्ञान

सीएम हाउस के सुरक्षाकर्मियों ने गोपाल मंडल की मौजूदगी की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को दे दी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने और स्थिति को सामान्य करने के लिए बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं।

गोपाल मंडल हमेशा से विवादों में

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने बेबाक बयानों और बगावती तेवरों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। कई बार उनके बयानों और व्यवहार ने पार्टी को असहज स्थिति में भी डाला है। हालांकि उन्होंने हर बार खुद को “नीतीश कुमार का सच्चा सिपाही” बताते हुए नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img