Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का वीडियो संदेश, बोले-“आज ‘बिहारी’ कहलाना गर्व की बात”…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने पिछले दो दशकों में किए गए विकास कार्यों और सामाजिक सौहार्द को लेकर सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया।

“बिहारी कहलाना अब गर्व की बात है”

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा “वर्ष 2005 से लगातार बिहार की सेवा करने का अवसर जनता ने दिया है। जब हमने शासन संभाला था, तब ‘बिहारी’ कहलाना एक अपमान माना जाता था, लेकिन हमने ईमानदारी और पूरी मेहनत से काम किया। आज ‘बिहारी’ कहलाना गर्व की बात है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी है, जिससे बिहार की छवि देशभर में बदली है।

हर वर्ग के लिए समान रूप से किया काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हर वर्ग और समुदाय के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया — चाहे हिंदू हों या मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित या महादलित — सभी के लिए योजनाएं चलाई गईं,”। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा के लिए काम किया है।

एनडीए सरकार को बताया विकास की कुंजी

सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्र और राज्य, दोनों जगह एनडीए सरकार होने से बिहार के विकास की गति और तेज हुई है। “एनडीए ही बिहार के विकास की कुंजी है। हमने मिलकर राज्य को नई दिशा देने का काम किया है।”

उन्होंने कहा कि अब बिहार में विकास के साथ कानून-व्यवस्था भी मजबूत हुई है, और यही आगे बढ़ते बिहार की पहचान है।

सोशल मीडिया पर जारी हुआ वीडियो संदेश

नीतीश कुमार का यह संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया है, जहां इसे राज्यवासियों तक सीधे पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस वीडियो को एनडीए के चुनावी संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img