Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

मेक्सिको में दर्दनाक हादसा: स्टोर में भीषण आग और विस्फोट, 23 की मौत,कई बच्चे शामिल, 12 की हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोनारा की राजधानी हर्मोसिल्लो में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित वाल्डोज स्टोर में अचानक आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ, जिसमें अब तक कम से कम 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोग स्टोर के अंदर ही फंस गए। सोनारा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना की पुष्टि की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

घायलों का इलाज जारी

राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास चावेज ने बताया कि “शुरुआती जांच में पता चला है कि अधिकतर मौतें विषाक्त गैसों के सेवन से हुई हैं।”

उन्होंने कहा कि फिलहाल आग जानबूझकर लगाए जाने के कोई सबूत नहीं मिले हैं, हालांकि किसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।घटना के बाद 12 घायलों को हर्मोसिल्लो के छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा “मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयावह हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। सरकार की राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।”

राहत और जांच जारी

दमकल विभाग और बचाव टीमें अब भी मलबा हटाने में जुटी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img