Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

Kartik Purnima 2025: देव दीपावली पर गंगा के घाटों पर दिखेगी भव्यता, अस्सी घाट पर महाआरती महिला क्रिकेट टीम को समर्पित

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: देव दीपावली के पावन अवसर पर गंगा तट एक बार फिर लाखों दीपों की जगमगाहट से आलोकित होने को तैयार है। अस्सी घाट पर गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित महाआरती इस बार विशेष रूप से वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को समर्पित की जाएगी। घाट पर एक लाख दीपक जलाए जाएंगे, जिनमें पांच हजार गोबर के दीप भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चे 21 तरह की रंगोली बनाकर घाट की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे। श्रद्धालुओं पर पांच क्विंटल फूलों की वर्षा की जाएगी। तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने बताया कि आरती में सात अर्चक सामूहिक रूप से भाग लेंगे और इसकी शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी दो दिवसीय दौरे पर काशी में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। शाम करीब छह बजे वे नमो घाट पर देव दीपावली कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। छह नवंबर की सुबह वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे।

गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान का पर्व

उधर, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले का मुख्य स्नान जारी है। ब्रजघाट और पूठ घाट पर 35 से 40 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। मंगलवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही पूर्णिमा स्नान प्रारंभ हुआ। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए एसपी ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात किया गया है।

मेला क्षेत्र को कई जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बिना वर्दी की महिला पुलिसकर्मी भी बाजारों में तैनात हैं।

रूट डायवर्जन और सुरक्षा इंतजाम सख्त

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया गया। अमरोहा और हापुड़ की ओर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। कई चालक अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े कर वहीं से अन्य मार्गों की ओर रवाना हो रहे हैं।

गंगा की महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

मंगलवार की शाम गंगानगरी और मेला स्थल पर मां गंगा की भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इस बार भी आरती स्थल काशी की तर्ज पर बनाए गए हैं। मुख्य स्नान घाट पर पुरोहित विनोद शर्मा शास्त्री, गोविंद शास्त्री और अन्य पुरोहितों ने शंखनाद के साथ आरती की शुरुआत की। ब्रजघाट पर गंगा सभा आरती समिति के तत्वावधान में भी महाआरती हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

किसानों ने की शांतिपूर्ण मेले की प्रार्थना

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में किसानों ने गंगा जल में खड़े होकर मेले की सफल समाप्ति की प्रार्थना की। इससे पहले संगठन की बैठक में गन्ना मूल्य वृद्धि के फैसले का स्वागत किया गया। संगठन की ओर से श्रद्धालुओं को खिचड़ी और प्रसाद का वितरण भी किया गया।

दीपदान से आलोकित हुआ गंगा तट

कार्तिक चर्तुदशी की शाम मेले के 12 घाटों के साथ ही अमरोहा के तिगरी धाम, ब्रजघाट और पुष्पावती पूठ के गंगा तट पर दीपदान की परंपरा निभाई गई। गंगा की लहरों पर तैरते दीपों का दृश्य मनमोहक था, जिसने समूचे क्षेत्र को दिव्यता से भर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img