Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Dharamendra: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर पर जारी रहेगा इलाज, हेमा मालिनी बोलीं- ‘पिछले कुछ दिन बहुत कठिन रहे’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब बुधवार को घर लौट आए हैं। हालांकि, उनका इलाज घर पर भी जारी रहेगा। परिवार ने घर पर ही अस्पताल जैसी व्यवस्था कराई है ताकि उपचार में कोई कमी न रहे। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बताया कि पिछले कुछ दिन पूरे परिवार के लिए बेहद मुश्किल भरे रहे।

धर्मेंद्र जी का स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है

रिपोर्ट्स के अनुसार, बातचीत में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य और पिछले दिनों की भागदौड़ को लेकर बात की। इस बातचीत के दौरान हेमा ने कहा, ‘यह मेरे लिए आसान समय नहीं रहा है। धर्मेंद्र जी का स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है। उनके बच्चों की नींद उड़ी हुई है। मैं इतनी जिम्मेदारियों के साथ कमजोर नहीं पड़ सकती। लेकिन हां, मुझे खुशी है कि वह घर वापस आ गए हैं। हमें राहत है कि वह अस्पताल से बाहर आ गए हैं। उन्हें अपने चाहने वालों के बीच रहने की जरूरत है। बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें।’

बीते बुधवार को अस्पताल से मिली छुट्टी

धर्मेंद्र को बीते बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनके परिवार ने एक बयान जारी कर बताया था कि अभिनेता घर पर ही अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे। वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया था कि परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है। इसलिए उन्हें अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कई सितारे धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इस दौरान परिवार के सदस्यों के भी कई वीडियो सामने आए, जिनमें परिजन परेशान दिखे। वहीं अस्पताल से लेकर घर तक धर्मेंद्र का हाल जानने वालों का भी सिलसिला लगातार जारी है। अस्पताल में आमिर, सलमान और शाहरुख खान समेत कई सितारे धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे। जबकि उनके घर पर आने के बाद भी अमिताभ बच्चन और काजोल सरीखे सितारे धर्मेंद्र से मिलने पहुंच चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img