Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

IND vs SA: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए कप्तान शुभम, ऋषभ पंत होंगे नए कप्तान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। पहले टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते समय उनकी गर्दन में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गिल को अचानक गर्दन में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। वह पहली पारी में आगे बल्लेबाजी जारी नहीं रख सके और दूसरी पारी में तो बल्लेबाजी के लिए उतर ही नहीं पाए। चोट लगने के तुरंत बाद उन्हें मेडिकल टीम ने चेक-अप के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अब वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई के सचिव ने दी जानकारी

बीसीसीआई के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन की चोट से जूझ रहे थे, वह गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें निगरानी में रखा गया और अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद 19 नवंबर 2025 को वे गुवाहाटी पहुंचे। हालांकि, वे पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और इसी कारण वे दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आगे की जांच और इलाज के लिए अब वे मुंबई रवाना होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे।’

भारत के लिए यह बड़ा झटका है

भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट हार गई थी। टीम 124 रन के लक्ष्य को भी नहीं हासिल कर सकी थी और 30 रन पीछे रह गई थी। तब गिल की कमी काफी खली थी। अब दूसरे टेस्ट में उनकी गैरमौजूदगी से नुकसान हो सकता है। भारत पहले ही 0-1 से पीछे है और क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।

पंत टेस्ट में पहली बार कप्तानी करते दिखेंगे

पंत टेस्ट में पहली बार कप्तानी करते दिखेंगे। यह उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। पंत पिछले टेस्ट में कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। पहली पारी में वह 27 रन और दूसरी पारी में दो रन बनाकर आउट हुए थे। अब वह अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जीत दिलाकर सीरीज में वापसी कराना चाहेंगे। यह भारत के लिए अहम मुकाबला है। गिल की जगह साई सुदर्शन को चौथे नंबर पर खेलने का मौका मिल सकता है। या फिर गंभीर की ऑलराउंडर वाली रणनीति के तहत नीतीश रेड्डी को भी मौका दिया जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज, उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का सिलसिला जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को...

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...
spot_imgspot_img