Sunday, September 13, 2026
- Advertisement -

फाफ डु प्लेसिस के बाद मोईन अली भी PSL में खेलने के लिए IPL से हुए बाहर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बाद अब इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) छोड़कर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने का फैसला किया है। मोईन अली ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है और सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए PSL 2026 में खेलने की घोषणा की। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब चार दिन पहले ही फाफ डु प्लेसिस ने भी IPL से हटकर PSL में खेलने का ऐलान किया था। इस तरह मोईन अली लगातार दूसरे बड़े विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने PSL की ओर रुख किया है।

मोईन अली ने अपने बयान में PSL को दुनिया की शीर्ष T20 लीगों में से एक बताया और कहा कि लीग के खिलाड़ियों का स्तर और पाकिस्तान में क्रिकेट का माहौल उन्हें बेहद प्रेरित करता है। उन्होंने पाकिस्तान में खेलने को शानदार अनुभव बताते हुए कहा कि वहां दर्शकों का जुनून खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मजबूर करता है और वह एक और यादगार सीजन की उम्मीद कर रहे हैं।

IPL में मोईन अली का सफर 2018 से शुरू हुआ था, जिसमें वे RCB, CSK और KKR जैसी बड़ी टीमों का हिस्सा रहे। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में KKR ने उन्हें 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन 2026 से पहले टीम ने उन्हें 9 अन्य खिलाड़ियों के साथ रिलीज कर दिया। IPL 2025 उनके लिए खास प्रभावशाली नहीं रहा, जहां उन्होंने 6 मैचों में 6 रन और 6 विकेट हासिल किए। IPL करियर में वह अब तक 73 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 1167 रन और 41 विकेट शामिल हैं। CSK के साथ उन्होंने 2021 और 2023 में दो IPL ट्रॉफियां भी जीतीं।

उधर, फाफ डु प्लेसिस ने 29 नवंबर को IPL 2026 में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की थी। फाफ ने IPL में 14 सीजन खेले और 154 मैचों में 4,773 रन बनाए। चोट के कारण IPL 2025 में उनका प्रदर्शन कुछ फीका रहा और वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए केवल 9 मैचों में 202 रन ही बना पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखते हुए कहा था कि भारत हमेशा उनके दिल में खास जगह रखेगा और यह “अलविदा नहीं” है।

मोईन अली और फाफ डु प्लेसिस जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के PSL में शामिल होने से लीग की प्रतिस्पर्धा, वैश्विक पहचान और आकर्षक बढ़ने की संभावना है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इन दिग्गजों की मौजूदगी से PSL का स्तर और ऊंचा होगा और युवा खिलाड़ियों को सीखने का बड़ा अवसर मिलेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बप्पा के भोग में इस बार बनाएं ये 7 आसान मिठाइयां, बनाना भी है बेहद आसान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

बच्चे में दिखें ये 4 संकेत तो न करें नजरअंदाज, एनीमिया की हो सकती है शुरुआत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Meerut News: फैक्ट्री के बाहर पड़े प्लास्टिक वेस्ट में लगी भीषण आग, धुएं से ग्रामीण परेशान

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरोंडा-काशी मार्ग...

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, MBBS की 13,186 सीटें बढ़ीं; कुल सीटें 1.40 लाख पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की...
spot_imgspot_img