जनवाणी संवाददाता |
नहटौरः एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका होने से आग लग गयी। फैक्ट्री स्वामी द्वारा अग्निशमन यंत्रों व मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। एस डी एम धामपुर ने पटाखा फैक्ट्री को सील करा दिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की बात कही। ग्राम आकू मैं लाइसेंस धारी अनुभव वर्मा की पटाखा फैक्ट्री है, जिसमें गुरुवार प्रात अचानक धमाका हो गया और आग लग गई।
मौके पर मौजूद फैक्ट्री स्वामी वह काम कर रहे मजदूरों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पानी की बौछार कर तपिश को ठंडा किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस व एसडीएम धामपुर पहुंची एसडीएम धामपुर ने पटाखा फैक्ट्री को सील करा दिया।
अधिक जानकारी हेतु पढ़े दैनिक जनवाणी।

