जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: जापान में आज सुबह एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से दहशत फैल गई। भारतीय समयानुसार सुबह 8:14 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। झटकों के तुरंत बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार शुक्रवार को देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटकों के तुरंत बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। फिलहाल किसी नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि समुद्र में आया यह शक्तिशाली भूकंप तटीय इलाकों से लेकर दूर स्थित शहरों तक महसूस किया गया। लगभग 10.7 किलोमीटर की गहराई में आए इस भूकंप के कारण कई क्षेत्रों में जमीन जोर से हिली, जिससे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। तट के बेहद निकट केंद्र होने के कारण झटकों की तीव्रता और अधिक महसूस की गई।

