Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

UP: यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी का नामांकन, प्रस्तावक बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अब अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ए.के. शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण और भाजपा नेता स्मृति ईरानी प्रस्तावक बने।

भाजपा कार्यालय में पहुंचे ये नेता

दोपहर 12 बजे से लखनऊ के भाजपा कार्यालय पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, मंत्री दारा सिंह चौहान, बाबू राम निषाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय उपस्थित रहे। थोड़ी देर बाद विनोद तावड़े, पीयूष गोयल, पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यालय पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा पंकज चौधरी को प्रदेश में पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है। उनके नाम पर दांव लगाने का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के प्रभाव को कमजोर करना भी बताया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर कहा, “आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है। अब आगे पार्टी तय करेगी किसे पर्चा दाखिल करना है, किसे नहीं।”

पंकज कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जो यूपी का एक बड़ा और महत्वपूर्ण वोट बैंक है। पार्टी में पहले से ही कई बड़े ओबीसी नेता हैं, लेकिन पंकज पर दांव नई ऊर्जा और सोच ला सकता है।

बीते दिन हुई बैठक

बीते शुक्रवार, 12 दिसंबर को बीएल संतोष की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर बैठक की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img