Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

Kolkata: मेसी कार्यक्रम में फैंस ने किया हंगामा, CM ममता बनर्जी ने मांगी माफी और की जांच समिति की घोषणा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी के कार्यक्रम के जल्दी जाने के बाद नाराज दर्शकों ने जमकर तोड़फोड़ की। स्टेडियम में अफरा-तफरी और अव्यवस्था की खबरों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख और हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में जिस तरह का कुप्रबंधन देखने को मिला, उससे वह बेहद आहत हैं। सीएम ममता बनर्जी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए जांच समिति बनाने का भी एलान किया है।

मेसी के जल्दी जाने पर फैंस भड़के

स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेसी अपने G.O.A.T दौरे पर भारत आए और लैप ऑफ ऑनर के बाद अचानक स्टेडियम छोड़ दिए। नाराज फैंस ने कुर्सियां और बोतलें फेंककर विरोध जताया। हजारों दर्शक जिन्होंने भारी कीमत पर टिकट खरीदी थी, वह अचानक हुए इस घटनाक्रम से आहत हुए। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सीएम ममता बनर्जी ने मेसी और फैंस से मांगी माफी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि वह खुद इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थीं। उन्होंने लियोनल मेसी और सभी खेल प्रेमियों से इस पूरे घटनाक्रम के लिए माफी मांगी और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुई हैं।

जांच समिति बनाने का एलान, सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे अध्यक्षता

मुख्यमंत्री ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित करने का एलान किया है। समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अशिम कुमार रे करेंगे। इसमें राज्य के मुख्य सचिव और गृह व पहाड़ी मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी सदस्य होंगे। समिति पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सुझाव देगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img