Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Subhashree Ganguly: सुभाश्री गांगुली के लिए मेसी के साथ तस्वीर बन गई मुसीबत, ट्रोलिंग का हुई शिकार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी का भारत आना उनके फैंस के लिए एक ख्वाब जैसा था, लेकिन कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित इवेंट ने उनकी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। अव्यवस्था, बदइंतजामी और गुस्साए दर्शकों के बीच यह कार्यक्रम अफरा-तफरी में बदल गया। हजारों बिके टिकटों के बावजूद, बड़ी संख्या में फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉलर की एक झलक तक नहीं देख पाए, जिससे निराशा का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच, बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली अचानक सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

अभिनेत्री सुभाश्री क्यों ट्रोल हुई?

दरअसल, इवेंट के बाद सुभाश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह खुद मेसी के साथ नजर आ रही थीं। तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर नाराजगी फूट पड़ी। कई यूजर्स ने अभिनेत्री पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया और कहा कि जब आम दर्शक निराश होकर लौटे, तब इस तरह की पोस्ट करना फैंस के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। कुछ राजनीतिक नेताओं ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी और अभिनेत्री की आलोचना की।

सुभाश्री के समर्थकों का मानना

सुभाश्री के समर्थकों का मानना है कि वह इस इवेंट में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं और एक फुटबॉल फैन होने के नाते उनकी मेसी से मुलाकात स्वाभाविक थी। हालांकि, आलोचकों का कहना था कि समय और हालात को देखते हुए तस्वीरें साझा करने से बचा जा सकता था। देखते ही देखते यह मामला सिर्फ एक पोस्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला कलाकारों के साथ होने वाले ऑनलाइन व्यवहार पर भी सवाल खड़े करने लगा।

अभिनेत्री का मेसी के साथ फोटो पोस्ट करना अपराध कैसे

इस विवाद के बीच सुभाश्री के पति, फिल्ममेकर और तृणमूल कांग्रेस के विधायक राज चक्रवर्ती खुलकर उनके समर्थन में सामने आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि महंगे टिकट खरीदने के बावजूद जो दर्शक मेसी को नहीं देख पाए, उनकी निराशा समझी जा सकती है, लेकिन एक अभिनेत्री का मेसी के साथ फोटो पोस्ट करना अपराध कैसे हो सकता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या किसी महिला का सार्वजनिक जीवन में होना उसे एक आम फैन होने के अधिकार से वंचित कर देता है।

राज चक्रवर्ती ने मीडिया की भूमिका पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इवेंट में कई पत्रकार मौजूद थे, लेकिन निशाना सिर्फ सुभाश्री को बनाया गया। उन्होंने विरोध और अपमान के बीच फर्क करने की बात कही और याद दिलाया कि किसी महिला के साथ सार्वजनिक मंच पर किया गया व्यवहार लंबे समय तक असर छोड़ता है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हुए गिरफ्तार

वहीं, मेसी के कोलकाता दौरे की अव्यवस्था को लेकर प्रशासन भी हरकत में आया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को कथित कुप्रबंधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि राज्य की मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए और दर्शकों से माफी भी मांगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img