Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

South Africa: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में अवैध शराबखाने पर अंधाधुंध फायरिंग, नौ लोगों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रविवार को एक दर्दनाक गोलीबारी की घटना घटी। जानकारी के अनुसार, यह घटना जोहानिसबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में हुई, जिसमें नौ लोगों के मारे जाने का अनुमान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को जोहानिसबर्ग में हुई एक सामूहिक गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बंदूकधारियों ने एक अवैध शराबखाने में घुसकर बिना किसी चेतावनी के वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में इस गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी, लेकिन बाद में यह संख्या नौ बताई गई।

अंधाधुंध फायरिंग करते रहे

पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो गाड़ियों में सवार हमलावरों ने शराबखाने में मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल ने कहा कि मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल था, जो बार के बाहर मौजूद था।

मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है

पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध या मकसद का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि गोलीबारी में मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

इस महीने में गोलीबारी की दूसरी घटना

दक्षिण अफ्रीका में यह इस महीने की दूसरी बड़ी गोलीबारी की घटना है। हालिया घटना के बाद से ही देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। बेकर्सडाल टाउनशिप में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की बात सामने आई है। बता दें कि दिसंबर महीने की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास गोलीबारी की घटना हुई थी। यहां एक हॉस्टल में बंदूकधारियों के हमले में तीन साल के एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img