नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को भी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिला।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 184.74 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,878.60 के स्तर पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 53 अंक या 0.20 प्रतिशत फिसलकर 26,125.70 अंक पर कारोबार करता दिखा।
शुरुआती सत्र में बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में हल्की बिकवाली देखी गई, जबकि कुछ चुनिंदा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सीमित खरीदारी नजर आई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आगामी आर्थिक आंकड़ों को लेकर निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं।
आने वाले सत्रों में बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। निवेशकों को फिलहाल सावधानी के साथ कारोबार करने की सलाह दी जा रही है।

