Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Share Market : शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 780 अंक टूटा, निफ्टी में 1% की गिरावट

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को कमजोरी के साथ बंद हुआ। वैश्विक संकेतों और बिकवाली के दबाव के चलते बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 780.18 अंक या 0.92 प्रतिशत टूटकर 84,180.96 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 263.90 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 25,876.85 के स्तर पर आ गया।

रुपया भी कमजोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ-साथ रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 89.95 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

बाजार पर दबाव के कारण

बाजार जानकारों के अनुसार, आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और डॉलर की मजबूती के चलते घरेलू शेयर बाजार पर दबाव बना रहा। निवेशक फिलहाल वैश्विक आर्थिक संकेतों और आगामी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

आगे की नजर

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले सत्रों में बाजार की दिशा वैश्विक बाजारों की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पाप-पुण्य कर्मों का भुगतान

चन्द्र प्रभा सूद मनुष्य को स्वयं अकेले ही अपने सभी...
spot_imgspot_img